Headlines

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बोले- इसे ही CM बना दो:क्या हम कंचे खेलने आए हैं; किसान की कर्जमाफी की मांग पर भड़क गए पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बोले- इसे ही CM बना दो:क्या हम कंचे खेलने आए हैं; किसान की कर्जमाफी की मांग पर भड़क गए पवार

मुंबई2 घंटे पहले
26 सितंबर को अजित पवार का वीडियो सामने आया, जिसमें वे किसान पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार को मराठवाड़ा के धाराशिव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। यहां पर उनका किसानों से बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कर्ज माफी की मांग पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।

जब एक किसान ने कर्ज माफी की मांग की तो डिप्टी सीएम ने गुस्से में कहा- ‘इसे मुख्यमंत्री बना दो! क्या तुम्हें लगता है कि हम कंचे खेलने आए हैं?’

QuoteImage

मैंने सुबह 6 बजे करमाला से अपना दिन शुरू किया। आप सिर्फ काम करने वालों की आलोचना करते हैं। हमने अपनी प्यारी बहनों की बहुत मदद की है। हम सालाना ₹45,000 करोड़ की मदद दे रहे हैं। किसानों के बिजली के बिल माफ किए हैं और उसके लिए ₹20,000 करोड़ दिए हैं।

QuoteImage

20 सितंबर से मराठवाड़ा के जिलों में भारी बारिश और नदियां उफान पर आने के बाद कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें बर्बाद हुई हैं। राज्य सरकार ने 2,215 करोड़ रुपए की राहत राशि की घोषणा की है।

पवार बोले- मदद के लिए शाह को लेटर लिखेंगे

पवार ने कहा कि वे राजनीति नहीं करना चाहते और सच बोलना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से भी मदद मांगेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर भेजेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी गुरुवार को अमित शाह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से सहायता मांगी।

मराठवाड़ा दौरे के दौरान अजित पवार ने बीड़ और आसपास के जिलों में फसलों व मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। विपक्ष पहले ही सरकार से मराठवाड़ा को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने और तुरंत राहत देने की मांग कर चुका है।

5 सितंबर- फोन पर महिला IPS को धमकाने का वीडियो आया था

यह पहली बार नहीं है, जब पवार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हों। इसी महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार का महिला IPS अधिकारी अंजना कृष्णा से बहस का वीडियो सामने आया था।

इसमें वे महिला अधिकारी को फटकारते नजर आ रहे हैं। घटना सोलापुर जिले के कुर्दु गांव की बताई जा रही है, जहां IPS अधिकारी मुरम का अवैध खनन रोकने पहुंची थीं। वीडियो में IPS उनसे फोन पर बात कर रही थीं।

उस कॉल पर पवार ने कथित तौर पर उन्हें अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने के लिए डांटा था। उन्होंने कहा था- ‘इतना आपको डेरिंग हुआ क्या?…मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा।’ तब पार्टी नेताओं ने पवार का बचाव करते हुए कहा था कि यह बस उनका बोलने का अंदाज है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024