वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 40cm से मेडल चूके सचिन यादव:86.27 मीटर के साथ चौथे नंबर पर, नीरज चोपड़ा आठवें स्थान से बाहर; त्रिनिनाद-टोबैगो को गोल्ड
टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम मेडल नहीं जीत सके। भारत के एक अन्य थ्रोअर सचिन यादव ने करियर बेस्ट (86.27 मीटर) प्रदर्शन किया, लेकिन वे चौथे स्थान से आगे नहीं बढ़ सके। सचिन महज 40 सेंटीमीटर के फासले से ब्रॉन्ज चूक गए। ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ी ने 86.67 मीटर का थ्रो किया।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वाल्कॉट ने 88.16 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) ने सिल्वर और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
डिफेंडिंग चैंपियन नीरज पांच प्रयास में 84.03 मीटर का बेस्ट थ्रो ही निकाल सके। वे आठवें नंबर पर रहते हुए बाहर हुए। वहीं, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम चार अटैम्प्ट में 82.75 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ 10वें नंबर पर रहे।
कैसा रहा नीरज, नदीम और सचिन का प्रदर्शन
- नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 83.65 मीटर का थ्रो किया। उनका दूसरा थ्रो 84.03 मीटर का रहा और तीसरा थ्रो फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 82.86 मीटर का थ्रो किया। इस तरह चार राउंड के बाद उनका बेस्ट स्कोर 84.03 मीटर का रहा। उनका पांचवां प्रयास फाउल रहा और वे मेडल की रेस से बाहर हो गए।
- नदीम ने पहला थ्रो 82.75 मीटर का किया था। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा है। तीसरे प्रयास में 82.73 मीटर का थ्रो किया। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा और वे 10वें नंबर पर रहते हुए मेडल की रेस से बाहर हो गए।
- इन दोनों से आगे सचिन यादव रहे। सचिन ने 86.27 मीटर का पहला थ्रो किया। सचिन का दूसरा थ्रो फाउल रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.71 मीटर का थ्रो किया। उनका चौथा थ्रो 84.90 मीटर का रहा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 85.96 और छठे प्रयास में 80.95 का स्कोर निकाला। इस तरह वे 86.27 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे।
तीन थ्रो के बाद 11वें और 12वें नंबर पर मौजूद थ्रोअर रेस से बाहर हुए। चौथे थ्रो के बाद नौवें और 10वें नंबर के थ्रोअर बाहर हो गए। 5वें राउंड के बाद सातवें और आठवें नंबर पर रहने वाला थ्रोअर बाहर हुआ। नीरज इसी राउंड के बाहर हुए।
फाइनल के LIVE अपडेट्स देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
चौथा राउंड पूरा, सचिन चौथे, नीरज 8वें नंबर पर
चौथा राउंड पूरा हो चुका है। भारत के सचिन यादव चौथे और नीरज चोपड़ा 8वें नंबर पर हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट नंबर-1 पर बने हुए हैं। उन्होंने चौथे प्रयास में अपना स्कोर सुधारते हुए 88.16 मीटर स्कोर किया।
सचिन ने चौथे प्रयास में 84.90 मीटर भाला फेंका
भारत के सचिन यादव ने अपने चौथे प्रयास में 84.90 मीटर भाला फेंका है। फिलहाल, वे चौथे स्थान पर कायम हैं।
पाकिस्तान के अरशद नदीम बाहर
चौथे राउंड के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा। अरशद ने पहले प्रयास में 82.73, दूसरा फाउल, तीसरे 82.75 और चौथा में फाउल रहा।
तीसरे राउंड के बाद अरशद नदीम बाहर होने से बचे
3 राउंड पूरे हो चुके हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट नंबर-1 पर बने हुए हैं। भारत के सचिन यादव चौथे और नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम 10वें नंबर पर हैं।इस राउंड के बाद चेक रिपब्लिक के जैकब वेल्देजेच और ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन मैकेंट्री बाहर हो चुके हैं।
नीरज चोपड़ा ने दूसरा थ्रो 84.03 मीटर थ्रो फेंका
डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 84.03 मीटर स्कोर किया है। उनसे पहले पीटर्स ने 87.38, येगो 85.54 और वीबर ने 86.11 मीटर स्कोर किया है।
नीरज 83.65मी स्कोर के साथ नंबर-2 पर आए
जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल की शुरुआत जर्मनी के जुलियन वेबर ने की। उन्होंने पहले प्रयास में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 83.63 मीटर स्कोर किया है। उनके बाद ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर ने 83.63 और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 82.73 मीटर स्कोर किया। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने 83.65 मीटर स्कोर किया। वे दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
नीरज-नदीम का बेस्ट प्रदर्शन देखिए
गोल्ड के दावेदार
ऐसा नहीं है कि सिर्फ नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम ही इस बार गोल्ड के दावेदार हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने नीरज को पछाड़कर जुलाई में हुई डायमंड लीग का खिताब जीता था।
दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पूर्व ओलिंपिक चैंपियन त्रिनिदाद एंड टोबैगो केशहॉर्न वाल्कॉट भी गोल्ड की रेस में होंगे।
90 मीटर का बैरियर तोड़ चुके हैं नीरज
नीरज पिछले साल तक करियर में कभी 90 मीटर या इससे ऊपर का थ्रो नहीं कर पाए थे। इस साल फरवरी में दोहा डायमंड लीग में पहली बार वे 90 मीटर पार करने में सफल हुए थे। तब उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था।
इस स्टेडियम में ओलिंपिक गोल्ड जीत चुके हैं नीरज
जेवलिन थ्रो इवेंट टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इसी स्टेडियम में नीरज ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक का गोल्ड जीता था। तब उनका बेस्ट थ्रो 87.58 मीटर का रहा था। अरशद उस इवेंट में 84.62 मीटर थ्रो के साथ पांचवें नंबर पर रहे थे।
क्वालिफिकेशन स्कोर : नीरज 84.85 मी, अरशद नदीम 85.28 मीटर
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगे। दोनों ने क्वालिफिकेशन राउंड में 84.50 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका और फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।
