शाह बोले- तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा:बेगूसराय में कहा- इस बार NDA प्रचंड बहुमत लाएगी; मंच से गिरिराज के लिए बजवाईं तालियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के बेगूसराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मालिक बताया। शाह ने कहा- ‘हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते, नीचे से उठ कर ऊपर आते हैं। मैं एक ऐसा कार्यकर्ता हूं, जिसके करियर की शुरुआत एक बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई है।’
उन्होंने कहा कि, ‘बिहार विधानसभा चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत लाएगी। इसके बाद तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।’ अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए ताली भी बजवाई।
अमित शाह ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। वोटर लिस्ट से सिर्फ घुसपैठियों का नाम काटेगा, किसी भारतीय का नहीं। बिहार से चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालेंगे।
SIR घुसपैठियों के प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए किया गया है। लालू प्रसाद से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों का नाम कटा है तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है।’
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, ‘लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है।’
शाह ने कहा, ‘अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी।’
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है।’
अमित शाह की 5 बड़ी बातें
- राहुल की यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा थी: अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी बिहार में घुसपैठियों को बचाने आए थे। उनकी यात्रा का बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं था।
- लालू यादव बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं: बांग्लादेश से आए लोगों को वोट देने का अधिकार और राशन नहीं मिलना चाहिए। लालू एंड कंपनी इन्हें बचाने में लगी है। ऐसे लोग इन लोगों के वोट बैंक हैं।
- लालू-राबड़ी बिहार के विकास के लिए खतरा: लालू जी पूछते हैं मोदी जी ने बिहार के लिए क्या किया। जब वो रेल मंत्री थे तो बिहार को केंद्र से कितनी मदद मिलती थी। आज मोदी जी ने बजट में बिहार के लिए अपना खजाना खोल रखा है।
- दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से फिर से सरकार बनानी है: मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। हमें इस बार बिहार में 2 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनानी है। आज से ही इस मिशन में जुट जाइए।
- RJD को घोटाले बाज पार्टी बताया: हमने तो अपने काम गिनवा दिए अब मैं इन लोगों के भी काम गिनवा देता हूं। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब. रेलवे टेंडर घोटाला। ये जेल भी जाते हैं तो हाथी से बाहर आते हैं।
क्यों शाह ने संभाली कमान-यहां 22 में सिर्फ दो सीट जीता था NDA
2024 लोकसभा चुनाव में शाहाबाद में NDA का खाता तक नहीं खुला था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीट ही जीत पाई थी। ऐसे में इस बार शाहाबाद पर भाजपा की विशेष नजर है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद कमान संभाल ली है।
भाजपा के पूर्व मंत्री और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा, ‘अमित शाह के आने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। कार्यकर्ता और जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे।’
अमित शाह के दौरे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
गिरिराज सिंह बोले- राहुल पर तेजस्वी ने सब कुछ लुटा दिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से घुसपैठ का मुद्दा उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के 16 जिलों के मस्जिदों में घुसपैठियों को पनाह दिया जाता है। किसी भी मुस्लिम टोले में जाने पर पता चल जाता है कि इन्हें पनाह कौन दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर ‘सब कुछ लूटा कर होश में आए तो क्या होगा’ वाला गाना हकीकत में सटीक आ रहा है। तेजस्वी यादव सब कुछ लुटा दिए हैं राहुल गांधी के ऊपर। अब उनको होश आया है तो दूसरी यात्रा निकाल रहे हैं जो कुछ बाकी बचा था, राहुल गांधी ले गए।
शाह बोले- हमने आतंकियों के चीथड़े उड़ा दिए
बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेगूसराय पहुंच गए हैं। मंच पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद आदि मौजूद है।
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा-बिहार में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बंद कमरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बाद अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर अमित कुमार
पटना में नीतीश-शाह के बीच 30 मिनट हुई बातचीत
इससे पहले पटना के मौर्या होटल में नीतीश कुमार अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक बात हुई।
इस दौरान सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने जहां-जहां का दौरा किया वहां के फीडबैक को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और तेजस्वी की यात्रा को लेकर भी बात हुई।
इस नीतीश के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, भिक्षु भाई दलसनिया और संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। CM नीतीश कुमार के साथ कई आला अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए है।
नीतीश और शाह की मुलाकात की तस्वीरें देखिए…
शाह बोले- लालू कभी बिहार का भला नहीं कर सकते
शाह ने कहा, NDA की सरकार ने जो काम किए वो लालू एंड कंपनी कभी नहीं कर सकती। इन लोगों ने चारा घोटाला किया, रेलवे की जॉब में घोटाला किया। कई बार जेल भी गए। जेल से भी छूटते हैं तो हाथी पर बैठकर घर आते हैं। जिस पर ऐसे आरोप लगे हों वो कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह रोहतास पहुंच चुके हैं
रोहतास में शाह का इंतजार करते बीजेपी कार्यकर्ता
