Headlines

रामलला की मूर्ति बनने की तस्वीर:मूर्तिकार अरुण ने शेयर की, लिखा- स्पर्श से भगवान को महसूस करना अलग ही अनुभव देगा

राम मंदिर में स्थापित बालक राम की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने शनिवार (24 फरवरी) को भगवान राम की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। यह तब की है, जब वे रामलला की मूर्ति को गढ़ रहे थे। X पर फोटो शेयर करते हुए मूर्तिकार योगीराज ने लिखा- मूर्ति तराशते समय की तस्वीर।

उन्होंने आगे लिखा- सभी बारीकियों को ध्यान में रखकर मूर्ति तराशते हुए मैं आश्वस्त था कि हमारे संवेदनशील स्पर्श के जरिए रामलला को महसूस करने का अनुभव अलग होने वाला है। इस तस्वीर में अरुण योगीराज ने रामलला के चेहरे पर हाथ रखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर लोग अरुण योगीराज के पोस्ट की सराहना कर रहे हैं। मूर्तिकार की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- बहुत बढ़िया काम, आप पर मुझे बहुत गर्व है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बहुत सुंदर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024