Headlines

जरांगे बोले- फडणवीस आरक्षण को रोकने की कोशिश कर रहे:उनको मेरी बलि चाहिए, मैं उनकी चौखट पर मरने के लिए तैयार हूं

मराठा समुदाय को ओबीसी से आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आंतरवाली सराटी गांव में आंदोलन को लेकर रविवार (25 फरवरी) को बैठक बुलाई थी। इसके बाद उन्होंने कहा- अकेले देवेंद्र फड़णवीस ही मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- फडणवीस अगर आपको मेरी बलि चाहिए तो मैं तैयार हूं। अगर आप मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं, तो मैं भूख हड़ताल पर मरने के बजाय आपकी चौखट पर मरने के लिए तैयार हूं। ये लोग मराठाओं को ख़त्म करना चाहते हैं। इसमें CM शिंदे के लोग हैं और अजित दादा के दो विधायक हैं। ये देवेन्द्र फडणवीस की साजिश है। मैं आपका जीना मुश्किल कर दूंगा।

आज कई नेता बीजेपी में क्यों आ रहे हैं। छगन भुजबल, अजित पवार कभी भी NCP नहीं छोड़ सकते थे। एकनाथ शिंदे कभी भी शिवसेना नहीं छोड़ सकते थे। अशोक चव्हाण कभी कांग्रेस नहीं छोड़ सकते थे। जरांगे ने कहा कि फड़णवीस के कपट की वजह से इन नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ी। फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाने के बाद जरांगे गुस्से में आ गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024