Headlines

उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान जारी, राधाकृष्णन और रेड्डी में मुकाबला:मोदी ने पहला वोट डाला; अकाली दल, नवीन पटनायक और KCR की पार्टी ने दूरी बनाई

उपराष्ट्रपति चुनाव मतदान जारी, राधाकृष्णन और रेड्डी में मुकाबला:मोदी ने पहला वोट डाला; अकाली दल, नवीन पटनायक और KCR की पार्टी ने दूरी बनाई

नई दिल्ली33 मिनट पहले
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद के वाणिज्य भवन में वोटिंग चल रही है।

15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। संसद में वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पीएम मोदी ने पहला वोट डाला।

एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे।

इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। दोनों पार्टी किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वे INDIA के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है।

जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

लोकसभा और राज्यसभा के 781 सांसद देंगे वोट उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि, इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 422 और विपक्ष के रेड्डी के 319 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय है। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है।

उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अपडे‌ट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

33 मिनट पहले

वोट डालने तिहाड़ जेल से संसद पहुंचे बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद

जेल में बंद बारामूला सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर राशिद मतदान करने पहुंचे।

51 मिनट पहले

गृह मंत्री अमित शाह और असदुद्दीन औवेसी ने डाला वोट

01:11 PM9 सितम्बर 2025

नड्डा वोट डाल रहे थे, कैमरे के सामने आए लोग तो हटाया, फिर हंसने लगे

12:23 PM9 सितम्बर 2025

उपराष्ट्रपति चुनाव- 63 साल में कब-कब, कितने वोट अवैध पड़े

12:08 PM9 सितम्बर 2025

चिराग पासवान बोले- NDA उम्मीदवार की जीत पर कोई शक नहीं

11:41 AM9 सितम्बर 2025

गडकरी का हाथ पकड़कर वोट डालने पहुंचे खड़गे

11:23 AM9 सितम्बर 2025

राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी वोट डाला

कांग्रेस के रायबरेली सांसद राहुल गांधी और राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने भी वोट डाला।

11:22 AM9 सितम्बर 2025

BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट भी वोट डालने पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024