Headlines

अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव का ऐलान संभव:बिहार में दीपावली-छठ के बाद हो सकती है वोटिंग, 30 सितंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन अक्टूबर में कर सकता है। अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते के शुरुआती दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दो या तीन चरणों में बिहार में वोटिंग संभव है। नवंबर महीने में बिहार में मतदान होगा।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद बिहार में चुनाव की घोषणा की जाएगी। आयोग छठ पूजा के बाद बिहार में मतदान की तारीख की घोषणा करेगा। 5 से 15 नवंबर मतदान और 20 नंवबर को मतगणना की तारीख तय हो सकती है। चुनाव आयोग 22 नवंबर की डेडलाइन से पहले बिहार में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करेगा।

30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट होगी जारी

चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन होगा। यह लिस्ट 30 सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद आयोग बिहार में चुनाव की घोषणा करेगा। बताया जा रहा है कि आयोग की टीम इसी महीने राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी।

बिहार सरकार ने 7480 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए 7480 विशेष सर्वे संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। ये सभी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी हैं।

विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को हड़ताल से लौटने के लिए 3 सितंबर की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था, जिसके बाद हड़ताली कर्मियों के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है।

16 अगस्त से जारी हड़ताल के बीच विभाग ने विशेष सर्वे संविदा कर्मियों से काम पर वापस लौटने की अपील की गई थी।

3 सितंबर की शाम 5 बजे तक कुल 3295 संविदा कर्मी ही काम पर लौट पाए। ये देखते हुए बाकी सभी हड़ताल पर बने हुए संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। हड़ताल पर गई कर्मी नियमित सेवा और ESIC सेवा की मांग कर रहे थे।

विशेष सर्वे संविदा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।

NDA में अधिक सीटों के लिए चिराग की प्रेशर पॉलिटिक्स, पोस्टर से मोदी-नीतीश गायब

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के भीतर अधिक से अधिक सीट पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स में लगी है। इसके लिए पार्टी न सिर्फ सभी 243 सीटों पर चुनावी तैयारी कर रही है, बल्कि प्रमंडलवार नव संकल्प महासभा और जनसंपर्क अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में पार्टी की पांचवीं नव संकल्प महासभा गुरुवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित होगी। इससे पहले 8 जून को आरा, 29 जून को नालंदा, 19 जुलाई को मुंगेर और 26 जुलाई को गया में महासभा की जा चुकी है।

मुजफ्फरपुर प्रमंडल के 11 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले एक महीने से कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर की सड़कों पर महासभा के बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या एनडीए के अन्य नेताओं की तस्वीरें नहीं हैं। इसमें स्व. रामविलास पासवान, स्व. रामचंद्र पासवान, महाकवि विद्यापति, शहीद खुदीराम बोस और पंडित राजकुमार शुक्ल जैसी हस्तियों को स्थान दिया गया है।

बिहार के 6 जिलों के दो लाख वोटर ‌लिस्ट से हाे सकते हैं बाहर

चुनाव आयोग ने बिहार के 6 जिलों में 2 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिया है। इनमें किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, अररिया और सहरसा शामिल हैं। वहीं, राज्य के अन्य 32 जिलों में करीब 1 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) गणना प्रपत्र के साथ दस्तावेज जमा नहीं करने वाले 3 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। इनमें सीमांचल के मतदाताओं की संख्या अधिक है। इन्हें 7 दिन में पक्ष रखना है।

लाइव अपडेट्स

05:16 PM4 सितम्बर 2025

13 सितंबर को BPSC 71वीं PT एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा और परीक्षा नियंत्रक राजेश शर्मा ने बताया कि BPSC 71वीं PT एग्जाम 13 सितंबर को होगा। इस परीक्षा के लिए कुल 1298 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें 4 लाख 70 हजार 528 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 6 सितंबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

37 जिलों में 912 परीक्षा सेंटर

परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। हालांकि, गया जिले में परीक्षा आयोजित नहीं होगी, क्योंकि वहां पितृपक्ष मेला होने वाला है। परीक्षा केंद्रों का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

04:40 PM4 सितम्बर 2025

तेजस्वी बोले- बी सुदर्शन रेड्डी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024