JMM महासचिव बिनोद पांडेय ने बुधवार को कहा कि पार्टी INDIA ब्लॉक के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अभी सभी पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है।
शुरू में JMM ने 12 सीटें मांगी थीं, अब सात-आठ सीटों पर समझौते की तैयारी है। तरापुर, कटोरिया, बांका, पूर्णिया, धमदाहा और चकाई सीटों पर फोकस रहेगा।
2005 और 2010 के विधानसभा चुनावों में JMM ने एक सीट जीती थी। लेकिना उसके बाद किसी भी चुनाव में पार्टी सीट नहीं जीत पाई।
