सीबीआई ने 28 अगस्त को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया। मैनेजर पर आरोप है कि उसने सरकारी खातों से 232 करोड़ रुपए अपने निजी अकाउंट में डाल लिए। वह देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात था।
आरोपी मैनेजर ने साल 2019 से 2023 तक आधिकारिक और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और नकली कागज बनवाकर पैसों को अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।
28 अगस्त को सीबीआई ने जयपुर में आरोपी के घर और दफ़्तर पर छापेमारी के दौरान केस से जुड़े कई ज़रूरी दस्तावेज जब्त किए। मामले की शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी ने की थी। केस में अभी सीबीआई जांच कर रही है।
