Headlines

हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड, 11 मौतें:उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सहित 4 जिलों में बादल फटा; 5 की जान गई, 3 लापता

मानसून Live

हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड, 11 मौतें:उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सहित 4 जिलों में बादल फटा; 5 की जान गई, 3 लापता

नई दिल्ली5 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, लोगों की मौतें पहाड़ से पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। भरमौर में करीब 3 हजार मणिमहेश श्रद्धालु फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले सप्ताह लैंडस्लाइड में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। 9 लापता हो गए थे।

दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार रात बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। तीन लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैंडस्लाइड के कारण लगभग 30-40 परिवार मलबे के ढेर में दब गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

NDRF, SDRF, DDRF और पुलिस की टीमें प्रभावित जिलों के लिए रवाना हो गई हैं। बागेश्वर जिले के पौसारी में रात भर बारिश से दो लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग के जखोली में मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। 4 नेपाली और 4 स्थानीय सहित 8 मजदूर मलबे में दबे हैं।

रुद्रप्रयाग में मलबे में फंसे 70 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर है। रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। चमोली में भी कई परिवारों के मलबे में फंसे होने की आशंका हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

हिमाचल के भरमौर में शुक्रवार को मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को उफनते नाले को पार कराकर रेस्क्यू किया गया।
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल में गुरुवार रात लैंडस्लाइड के बाद सड़कों पर मलबा जमा हो गया। शुक्रवार सुबह इसे हटाया गया।
उत्तराखंड में कल रात से भारी बारिश के कारण शुक्रवार को बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूब गया। इससे श्रीनगर-रुद्रप्रयाग रास्ता बंद हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे नदी के तेज बहाव में बह गई। सड़क कई जगहों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।
पंजाब के गुरदासपुर में सेना ने 27 अगस्त को एक टापू पर फंसे 27 लोगों के चीता हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू का वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

देशभर के मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024