Headlines

राहुल की यात्रा में PM को गाली, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:पटना में चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

LIVE

राहुल की यात्रा में PM को गाली, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:पटना में चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना, दरभंगा9 मिनट पहले

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।

बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।

देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है।

बवाल के बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। 30 मिनट चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।

इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी की यात्रा में PM मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम कांग्रेस ने किया है।’

‘जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।’

राहुल गांधी ने X पर लिखा- ‘सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।’

नीतीश कुमार ने X लिखा- ‘ये घटना अत्यंत अशोभनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’

PM को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।

मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए…

कांग्रेस ऑफिस के गेट पर लात और डंडों से हमला करते BJP कार्यकर्ता।
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच लाठी-डंडे चले।
कांग्रेस ऑफिस के सामने बीजेपी नेता नारेबाजी कर रहे थे।
हमला कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा है।

इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए….

9 मिनट पहले

वीडियो के आधार रिजवी की पहचान की गई

सदर 2 कमतौल SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि ‘जिला बीजेपी अध्यक्ष आदित्य नारायण ने आवेदन दिया था। आयोजक जाले थाना क्षेत्र के मो. नौशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन वीडियो के आधार पर गाली देने वाले शख्स मो. रिजवी की पहचान हुई। जिसे सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी किया गया। आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है।’

‘पूछताछ में आरोपी ने जो बताया है वो अनुसंधान में है। उसका खुलासा अभी नहीं कर सकते हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहले से कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है। पेश से ड्राइवर है। कुछ असमाजिक तत्व वहां मौजूद थे। उन्हीं लोगों ने भड़का कर कुछ बोलवा दिया। आरोपी के साथ जो-जो वहां था, उसको भी तलाश की जा रही है।

21 मिनट पहले

बवाल में एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूटा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024