Headlines

पीएम मोदी की अहमदाबाद में जनसभा:₹5477 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे, 3 किमी रोड शो किया

LIVE

पीएम मोदी की अहमदाबाद में जनसभा:₹5477 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे, 3 किमी रोड शो किया

अहमदाबाद2 मिनट पहले
सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने पीएम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। खोडलधाम ग्राउंड में पीएम की जनसभा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल देवव्रत आचार्य समेत कई नेता पहुंचे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकलने के बाद नरोडा से निकोल तक करीब 3 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। रोड शो के समय मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

पीएम ₹5477 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत होगी

पीएम करीब 6 बजे खोडलधाम मैदान में अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर के रेलवे, शहरी विकास, सड़क निर्माण और राजस्व समेत विभागों की 5477 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

साथ ही साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद खोडलधाम मैदान में करीब 1 लाख लोगों को संबोधित करेंगे।

पीएम के अहमदाबाद दौरे की 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी अहमदाबाद के नरोडा से निकोल तक 3km लंबा रोड शो कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे हैं।
अहमदाबाद में PM मोदी के स्वागत की थीम ‘गणपति’ और ‘स्वच्छता’ रखी गई है। 12 मंच भी तैयार किए गए हैं।

पीएम मोदी के गुजरात दौरे की पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

CM पटेल बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक नेता बनेगा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, इस देश को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है कि उनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक नेता बनेगा। शहरी विकास के लिए उनका दृष्टिकोण वास्तव में दूरदर्शी रहा है, और उनकी पहल से पूरे राज्य में समग्र विकास हुआ है।

7 मिनट पहले

पीएम मोदी का CM भूपेंद्र पटेल ने स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024