Headlines

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल, मोनोरेल से यात्रियों का रेस्क्यू; UP के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल, मोनोरेल से यात्रियों का रेस्क्यू; UP के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़

मुंबई5 घंटे पहले
भारी बारिश की वजह से मंगलवार को कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया।

मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन है। 24 घंटे में यहां 300mm बारिश हुई। मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रहे। मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें (17 जोड़ी) कैंसिल हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।

मंगलवार शाम मुंबई में एक मोनोरेल से करीब 800 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई थी। इसमें मौजूद 582 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से करीब 40-50 फीट की ऊंचाई से रेस्क्यू किया गया।

रेल में सवार यात्री सागर ने कहा- बिजली और एसी बंद होने से डिब्बों में घुटन होने लगी थी। बाहर बारिश हो रही थी और अंधेरा बढ़ रहा था। सबसे डरावना पल तब था, जब ट्रेन खतरनाक ढंग से झुक गई थी, हम दुआ कर रहे थे कि जिंदा बाहर निकल जाएं।

UP के फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से सिर्फ 11cm दूर है। पिछले 24 घंटे में गंगा बैराज में 4cm पानी बढ़ा। यहां जलस्तर 114.79 मीटर तक पहुंचा है। 5 गांव में बाढ़ का पानी घुसा है।

मुंबई में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले गए।
मोनोरेल से जब यात्रियों को निकाला, तब भी तेज बारिश हो रही थी। हवा चल रही थी।
अपनी बारी का इंतजार करते मोनोरेल में सवार यात्री। सभी को एक-एक करके निकाला गया। मोनोरेल में अंदर दम घुटने लगा तो एक शख्स ने कपड़े उतार लिए।
मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। ओशिवरा रोड पर एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भर गया। कई गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।

देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…

महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा तेलंगाना, बिहार में ऑरेंज अलर्ट और राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई सिटी के अलावा उपनगर ठाणे, चंद्रपुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:03 PM20 अगस्त 2025

ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, 40 गांवों में अलर्ट

आगरा में यमुना उफान पर है। नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर बाढ़ के चेतावनी स्तर 495 फीट पर है। इसके बाद श्मशान घाट पानी में डूब गया। पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पानी पहुंचने से यहां सुरक्षा के लिए बनाई गई CISF की चौकी हटानी पड़ी। प्रशासन ने 40 गांवों में अलर्ट जारी किया है।

04:19 PM20 अगस्त 2025

उज्जैन में कभी धूप, कभी बारिश

उज्जैन में बुधवार सुबह से कभी धूप निकल रही है तो कभी बारिश हो रही है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही आम दिनों की तुलना में कम है।

04:00 PM20 अगस्त 2025

MP: तवा डैम से 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश के कारण तवा डैम का जलस्तर 1164.10 फीट तक पहुंच गया। इसे नियंत्रित करने के लिए बुधवार सुबह 6:30 बजे डैम के 5 गेट 5 फीट तक खोल दिए गए। इससे करीब 43 हजार 10 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। यह सीजन में दूसरी बार है, जब डैम के गेट खोलने पड़े।

03:41 PM20 अगस्त 2025

कोलकाता मेट्रो में ब्लू लाइन 1 घंटे बंद रही

कोलकाता मेट्रो की दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम रूट (ब्लू लाइन) सर्विस एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही। शहर के दक्षिणी हिस्से में कालीघाट और नेताजी भवन स्टेशनों के बीच पटरियों में पानी भर गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11.20 बजे ब्लू लाइन के भूमिगत हिस्से में पटरियों पर पानी भरने के बाद ट्रेनों की रोक दी गई। पानी निकालने के बाद सर्विस फिर से शुरू कर दी गई।

03:36 PM20 अगस्त 2025

महाराष्ट्र के बांध 88% तक भरे

महाराष्ट्र के बांधों में औसत जल भंडार बुधवार को 1135.04 TMC (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) रहा। यह राज्य की कुल क्षमता 1254.66 TMC का 88.05% है। पिछले साल इसी दिन यह आंकड़ा 76.03% था। एक TMC करीब 2831.68 करोड़ लीटर होता है।

02:50 PM20 अगस्त 2025

कुल्लू में फ्लैश फ्लड, स्कूलों में छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रात से भारी बारिश हो रही है। ऊना जिला के गगरेट और अंब विधानसभा में भारी बारिश के बाद जल भराव हो गया। यहां सैकड़ों घरों व दुकानों में पानी और मलबा भर गया है। कुल्लू के शास्त्रीनगर और गांधीनगर में फ्लैश फ्लड से काफी नुकसान हुआ है। स्कूलों में बुधवार को आज छुट्‌टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

02:47 PM20 अगस्त 2025

UP: सीतापुर में प्राइमरी स्कूल घाघरा नदी में समाया

लखनऊ, बलिया समेत यूपी के पांच शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सीतापुर में घाघरा नदी उफान पर है। बुधवार सुबह शुकुलपुरवा ग्राम पंचायत का प्राइमरी स्कूल 7 सेकेंड में नदी में समा गया। इस स्कूल में 146 बच्चे पढ़ाई करते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024