Headlines

लोकसभा में विपक्ष ने शाह पर कागज के गोले फेंके:सरकार ने आज 4 बिल पेश किए, विपक्षी सांसदों का सभी पर चर्चा से इनकार

लोकसभा में विपक्ष ने शाह पर कागज के गोले फेंके:सरकार ने आज 4 बिल पेश किए, विपक्षी सांसदों का सभी पर चर्चा से इनकार

नई दिल्ली1 घंटे पहले
गृह मंत्री के बिल पेश करने के बाद विपक्षी सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़ी और शाह पर फेंकी।

लोकसभा में अमित शाह ने तीन बिल पेश किए तो विपक्ष ने उसकी कॉपी फाड़कर कागज गृह मंत्री पर उछाल दिए। कुछ विपक्षी सांसदों ने कागज के गोले बनाकर भी उन पर फेंके। इसके बाद बिल जेपीसी को भेज दिया गया।

इन बिलों में प्रावधान है- पीएम, सीएम या कोई भी मंत्री किसी ऐसे क्राइम में अरेस्ट या 30 दिन तक हिरासत में रहते हैं, जिसमें पांच साल तक सजा हो, उसे पद से हटा दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

इससे पहले सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से बैन लगाने वाले ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 पेश किया। यह बिल लोकसभा से पास हो गया।

इसके अलावा संसद में विपक्ष का वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी पर विरोध जारी है।

SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर…

विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में वोट चोरी और बिहार SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…

संसद के लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:15 PM20 अगस्त 2025

लोकसभा से ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने वाला बिल पास

लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे फिर से शुरू हुई। सदन में केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने वाले बिल को पारित कराने के प्रस्ताव रखा। इसके बाद बिल लोकसभा से पास हुआ।

इस दौरान विपक्षी सांसद SIR मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी करते रहे।

बिल पास होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

05:02 PM20 अगस्त 2025

रवि किशन बोले- सदन में सड़कछाप लोग आ गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024