Headlines

देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन:PM मजदूरों से मिले, रोड शो किया; द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम-एयरपोर्ट के बीच जाम खत्म करेगा

1

नया अपडेटnew updates arrow

LIVE

देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन:PM मजदूरों से मिले, रोड शो किया; द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम-एयरपोर्ट के बीच जाम खत्म करेगा

गुरुग्राम/दिल्लीकुछ ही क्षण पहलेलेखक: निरंजन कुमार, अभिषेक वाजपेयी
द्वारका एक्सप्रेसवे पर रोड शो करते PM नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 अगस्त) को देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन कर रहे हैं। गुरुग्राम से दिल्ली IGI एयरपोर्ट तक बने इस द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ PM अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का भी उद्घाटन करेंगे।

इन दोनों प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच जाम खत्म होगा।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचने से पहले PM मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर उनके अनुभव जाने। इसके बाद अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली।

कार्यक्रम स्थल पर जाते हुए उन्होंने रोहिणी से लेकर बक्करवाला तक रोड शो किया। जिस दौरान हाईवे के दोनों किनारों पर खड़े लोगों का गाड़ी से बाहर निकलकर अभिवादन किया।

दिल्ली के रोहिणी में हो रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उनके साथ मौजूद हैं।

कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS…

PM नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे के कंस्ट्रक्शन वर्करों से मुलाकात की।
द्वारका में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेते पीएम मोदी।
कार्यक्रम में जाते वक्त रोड शो करते पीएम नरेंद्र मोदी।

प्रोग्राम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

गडकरी बोले- दिल्ली में 48 हजार करोड़ के काम पूरे हुए

केंद्रीय मंत्री परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- आज का दिन विशेष रूप से हमारे विभाग के लिए बड़ा अभिमान का विषय है। प्रधानमंत्री ने 2014 में सरकार बनने के बाद हमारे विभाग की मीटिंग ली, वहां उन्होंने निर्देश दिया कि हमारी सड़कें विश्वस्तरीय हों।

उस समय दिल्ली की स्थिति अच्छी नहीं थी। पूरी दिल्ली जाम रहती थी। इसी के कारण हमने इन सब समस्याओं का अध्ययन किया। हमने दिल्ली को विश्वस्तरीय राज्य बनाने का संकल्प लेकर काम शुरू किया। मुझे खुशी है कि पहले ही दिन 65 हजार करोड़ रुपए लेकर काम शुरू किया। आज 48 हजार के काम पूरे हो चुके हैं।

7 मिनट पहले

हरियाणा CM बोले- हमें 21 नए नेशनल हाईवे दिए

सीएम नायब सैनी ने कहा- आपने हरियाणा को 21 नए नेशनल हाईवे दिए हैं, जिनमें से 12 बन चुके हैं। आज हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ चुका है। आपके नेतृत्व में हरियाणा उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनकर उभरा है। मैं आपका प्रदेश वासियों की ओर से हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने वाला सहयोग के लिए आभार प्रकट करता हूं।

8 मिनट पहले

CM सैनी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ताकत दुनिया ने देखी

CM नायब सैनी ने कहा- आपका यह प्रयास, ये विजन विकसित भारत के लिए हरियाणा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये आपके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि हम आज दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन गए हैं। हम जल्द ही आपके नेतृत्व में दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। हाल ही में हमारी स्वदेशी ताकत को दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा है।

देश के हर हिस्से में विकास हो रहा है। आपके नेतृत्व में रोड, रेलवे, और हवाई मार्गों का पूरे देश में हो रहा है। परियोजनाओं को आपके नेतृत्व में और मजबूत किया जा रहा है। आपका हरियाणा के प्रति विशेष सहयोग है।

आपने हरियाणा को कई ऐसी सौगातें दी हैं, जिससे हरियाणा विकास की रोड पर तेजी से दौड़ रहा है। आपके आशीर्वाद से हमे लगातार कई ऐसे प्रोजेक्ट मिले हैं, जिससे हरियाणा का हमेशा आभारी रहेगा।

10 मिनट पहले

हरियाणा CM बोले- पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक दिन

हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा- आज का दिन हरियाणा के साथ साथ पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन है। ये दिन हरियाणा और एनसीआर के इतिहास में स्वर्णिम इतिहास के रूप में दर्ज होगा। आज जो 11 हजार रुपए सड़क परियोजनाएं का उद्घाटन आप कर रहे हैं, इसके लिए मैं इन परियोजनाओं का आपका आभार प्रकट करता हूं।

मुझे खुशी है कि अर्बन एक्सटेंशन रोड सेकेंड का निर्माण शामिल हैं। इन पर दो हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। इन परियोजनाएं से लोगों को जाम की मुक्ति मिलने जा रही है। मैं इसके लिए हरियाणा की जनता की तरफ से मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं।

17 मिनट पहले

CM रेखा बोलीं- पिछली सरकार ने केंद्र के फंड का लाभ रोका

दिल्ली CM रेखा ने कहा- आपने दिल्ली के हक का एक-एक पैसा, एक-एक सुविधा जारी रखी। आज भी ये योजनाएं जारी हैं। अमृत योजना के तहत 940 करोड़ रुपए दिए। कूड़े के पहाड़ के लिए 1500 करोड़ रुपए दिए। मेट्रो के 400 किलोमीटर के विकास को आपने जारी रखा।

आपने कोविड काल में भी दिल्ली के लोगों को सुविधाएं देना जारी रखा। इसके लिए दिल्ली की जनता आपका हमेशा आभारी रहेगी। मुझे अफसोस है कि दिल्ली की पिछली सरकार ने केंद्र के फंड का लाभ दिल्ली के लोगों के लिए होने नहीं दिया। आपने पिछले दस सालों में दिल्ली को गति दी वह काबिले तारीफ है।

आपने दिल्ली के रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया। हर क्षेत्र में दिल्ली के विकास की नई राह आपने दी है। आज भी आप ये नए प्रोजेक्ट देकर दिल्ली और एनसीआर के लोगों को पंख दिए हैं। इसके लिए मैं आपका और केंद्र सरकार अभिनंदन करती हूं। आपने वह करके दिखा दिया जो दिल्ली के लोगों के कभी काम नहीं आया।

आपने दिल्ली के सड़कों के कूड़े को सड़कों पर बिछा दिया, इसको दिल्ली की सरकार बता नहीं पाई। दिल्ली की कभी सोच भी नहीं सकती थी, कि दिल्ली के हॉरर प्वाइंट कभी दूर हो पाएंगे। आपने वो करके दिखाया है, जो लोग सोच भी नहीं पाते थे। पिछली सरकारों ने दिल्ली को रेंगने के लिए छोड़ रखा था।

22 मिनट पहले

CM रेखा बोलीं- विपक्ष ने अपशब्द कहे, PM ने दिल्ली से मुंह नहीं मोड़ा

दिल्ली CM ने आगे कहा- आज आपके के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखने जा रही है। आप ऐसे नेता हैं, जिन्होंने विपक्ष की ओछी राजनीति के बाद भी दिल्ली के लोगों के लिए आपने मदद जारी रखी।

विपक्ष की सरकार के कारण ही यहां के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। उनकी सरकार ने ऐसे ऐसे अपशब्दों का प्रयोग किया, लेकिन आपने इसके बावजूद भी दिल्ली से कभी मुंह नहीं मोड़ा। आपने कभी दिल्ली से मुंह नहीं मोड़ा। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं।

25 मिनट पहले

दिल्ली CM बोलीं- PM मोदी विकास पुरुष

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। आज यहां नरेंद्र मोदी उपस्थित हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच पर हैं। दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना भी मंच पर मौजूद हैं।

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देती हूं, जो यहां से छह बड़े प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। वो एक ऐसे विकास पुरुष हैं, जिनका पूरा जीवन देश के लिए है। वह लगातार भारत को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे हुए हैं। ये दिल्ली के लोग हमेशा याद रखेंगे।

आपने हर दिशा में प्रगति करने के लिए अभूतपूर्व विचार दिए। आपने ऐसे निर्णय लिए जिससे देश के हर नागरिक को सुरक्षा मिली है। दिल्ली की सीएम होने के नाते में मैं आपके नेतृत्व में पांच महीने के अनुभव के हिसाब से कह सकती हूं कि आपकी सोच में भारत का हर नागरिक है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को ऊपर रखा है। आप वह नेतृत्व हैं जिसने नए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

31 मिनट पहले

हरियाणा CM ने PM को पगड़ी बांधी

नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पगड़ी बांधी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंदन की लकड़ी की मूर्ति दी।

38 मिनट पहले

उद्घाटन से पहले PM ने रोड शो किया

39 मिनट पहले

अधिकारियों ने PM को प्रोजेक्टों की जानकारी दी

39 मिनट पहले

PM ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली

47 मिनट पहले

द्वारका एक्सप्रेसवे पर PM मोदी

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिखे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा सीएम नायब सैनी और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी उनके साथ रहे।

56 मिनट पहले

कार्यक्रम में पहुंच रहे लोग

द्वारका में पीएम के कार्यक्रम से कुछ दूर पहले ही एंट्री गेट बनाया गया है। इसके बाद लोगों को सिर्फ पैदल जाने दिया जा रहा है।

12:35 PM17 अगस्त 2025

CM सैनी बोले- ये मार्ग हरियाणा-दिल्ली के साझे विकास का प्रतीक

द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना केवल दिल्ली-हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली और हरियाणा की प्रगति का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

यह मार्ग दिल्ली-हरियाणा के साझा विकास का प्रतीक है, जहां सुगम यातायात, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों के जीवन में नई सहजता जुड़ेगी। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सेहरावत भी उपस्थिति रही।

12:26 PM17 अगस्त 2025

पीएम मोदी प्रोजेक्टों की जानकारी ले रहे

12:19 PM17 अगस्त 2025

PM मोदी ने कंस्ट्रक्शन वर्करों से मुलाकात की

12:13 PM17 अगस्त 2025

PM जिन प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे, उनके बारे में जानिए

द्वारिका एक्सप्रेसवे पर शुरू की गई टनल।

द्वारका एक्सप्रेसवे: गुरुग्राम से दिल्ली तक दो चरणों में बनाया गया

  • गुरुग्राम वाला हिस्सा पिछले साल खोल दिया था: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने भारत माला परियोजना के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के महिपालपुर (शिव मूर्ति) से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल तक बनाया है। इसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई करीब 34 मीटर है, जिसका ज्यादातर हिस्सा (18.9 किमी) हरियाणा में और बाकी का (10.1 किमी) दिल्ली में है। गुरुग्राम का हिस्सा पिछले साल खोल दिया गया था। अब प्रधानमंत्री गुरुग्राम से दिल्ली तक के हिस्से का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे।
  • दुनिया का सबसे मजबूत एक्सप्रेस वे : द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो लाख मीट्रिक टन स्टील और 20 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट का इस्तेमाल हुआ है। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे मजबूत और बेहतरीन एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। इसे तैयार करने में कुल 9 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को 2018 में शुरू किया गया था। साल 2021 तक इसे तैयार होना था। हालांकि कोविड के चलते इसमें करीब चार साल की देरी हो गई।
  • देश की सबसे चौड़ी सुरंग : द्वारका एक्सप्रेसवे पर देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी की सुरंग बनाई गई है। एक्सप्रेसवे में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए 4 स्थानों पर 4 स्तरीय (फोर-लेवल) और 9 स्थानों पर 3 स्तरीय (थ्री-लेवल) इंटरचेंज बनाए गए हैं। इसके अलावा कई फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी है, जिससे सुरक्षित और बेहतर यात्रा मिलेगी।
  • द्वारका एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट टनल सबसे खास : इसकी सबसे बड़ी विशेषता है 3.6 किलोमीटर लंबी और 8 लेन की देश की सबसे चौड़ी अर्बन टनल, जो द्वारका और यशोभूमि को सीधे IGI हवाई अड्डे से जोड़ती है। यह टनल यात्रियों को बिना किसी रुकावट के हवाई अड्डे तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। टनल में आधुनिक सुविधाओं जैसे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था की गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से 4.5 मीटर से ऊंचे वाहनों, दोपहिया, तिपहिया, और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले टैंकरों को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • गुरुग्राम से दिल्ली तक नई टनल पर चल रहा काम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से दिल्ली के वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग तक 5 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब टनल भी बनाई जा रही है। इस परियोजना पर करीब 3 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह टनल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और IGI हवाई अड्डे तक पहुंच को और सुगम बनाएगी।

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) : दिल्ली-पानीपत हाईवे को द्वारका सेक्टर-24 को जोड़ेगा

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्टिविटी का लाभ : इसे दिल्ली का तीसरा रिंग रोड माना जा रहा है। 76 किलोमीटर लंबा यह रोड 7 हजार 716 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे 44 के अलीपुर प्वाइंट से शुरू होकर नांगलोई, नजफगढ़ रोड, और द्वारका सेक्टर-24 तक जाता है। इस रोड का निर्माण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन प्रदान करने के लिए किया गया है, जिससे दिल्ली और गुरुग्राम के आंतरिक इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
  • यूईआर-2 का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तक विस्तार होगा : UER-2 का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा इसका विस्तार है, जो इसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। करीब 17 किलोमीटर लंबा यह विस्तार 3 हजार 350 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा और 2026 तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। यह हरियाणा और राजस्थान से देहरादून जाने वाले वाहनों के लिए एक नया और तेज मार्ग प्रदान करेगा।
12:12 PM17 अगस्त 2025

अब जानिए हरियाणा को कैसे मिलेगा इन प्रोजेक्ट्स का फायदा…

गुरुग्राम को सबसे बड़ा फायदा इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ गुरुग्राम के लोगों को होने वाला है। इसके साथ ही गुरुग्राम से फरीदाबाद मानेसर, सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ जैसे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा समय में कमी आएगी। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के कारण लंबी दूरी के यात्री भी इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। इसके अलावा द्वारका, वसंत कुंज और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को भी फायदा मिलेगा।

ट्रैफिक और पर्यावरण पर प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण हर साल लाखों लीटर ईंधन बर्बाद होता है और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 के शुरू होने से ट्रैफिक की भीड़ में कमी आएगी, जिससे ईंधन की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर आने और गुरुग्राम से जाने वाले लोगों को एक अल्टरनेट रूट मिलेगा। यह रोड द्वारका में प्रस्तावित आईआईसीसी से भी जुड़ेगा।

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव इस परियोजना से दिल्ली-एनसीआर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण व्यवसायों, विशेष रूप से रसद और परिवहन क्षेत्र में तेजी आएगी। साथ ही हवाई अड्डे तक तेज पहुंच से पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक दृष्टिकोण से, यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलने से उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और तनाव में कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024