Headlines

पौंग-डैम से छोड़ा जाएगा पानी:पंजाब-कांगड़ा में अलर्ट, ऊना में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुसा, मंडी में 1 सेकेंड में मकान ढहा

हिमाचल मानसून LIVE

पौंग-डैम से छोड़ा जाएगा पानी:पंजाब-कांगड़ा में अलर्ट, ऊना में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुसा, मंडी में 1 सेकेंड में मकान ढहा

शिमला2 घंटे पहले
हिमाचल के ऊना शहर में भारी बारिश के बाद घरों में पानी घुस गया, पुलों के ऊपर से पानी गुजरने लगा। यहां 14 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। मंडी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से घर टूट गया। कुल्लू में नाले में बाढ़ आने से डंपर बह गया।

हिमाचल प्रदेश में पौंग-डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया है। BBMB प्रबंधन ने DC कांगड़ा, DC होशियारपुर पंजाब, SDM मुकेरिया पंजाब, SDM दसयू पंजाब को सतर्क रहने और लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

पौंग डैम के निचले इलाकों में इससे जल भराव की समस्या हो सकती है। वहीं ऊना जिले में बीते 24 घंटे में 222.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे ऊना शहर और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। लोगों के पालतू जानवर और गाड़ियां आधे-आधे पानी में डूब गए।

साल 2011 के बाद दूसरी बार भारी बारिश

ऊना में इससे पहले साल 2011 में रिकॉर्ड 342 मिमी बारिश हुई थी। इस हिसाब से यह दूसरी बार भारी बारिश बताई जा रही है। ऊना में शनिवार अलसुबह 3 बजे बारिश शुरू हुई थी। राहत की बात यह है कि शनिवार सुबह 9 बजे बारिश थम गई।

इसके अलावा कुल्लू, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के बाद मंडी में कैंची मोड़ के पास रात में दोबारा बंद हो गया। सुबह 9 बजे इसे बहाल कर दिया गया।

वहीं, कुल्लू की मलाणा नदी पर बने बांध और यहां निर्माण कार्य में लगी मशीनरी शुक्रवार शाम को तेज बहाव में बह गई। जबकि, मंडी के थलौट में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से उत्तम राम नाम के व्यक्ति का घर एक सेकेंड में मिट्टी में मिल गया। घर तोड़ने के बाद यह चट्टान कुछ दूरी पर जाकर रुकी।

बारिश के बाद नुकसान के PHOTOS…

ऊना बाजार के साथ लगे पुल के ऊपर से बहता पानी।
ऊना में लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसे निकालने के लिए लोग छाते लेकर बाहर जमा हुए।
कुल्लू के मलाणा नाले के तेज बहाव में मशीनरी भी बह गई।
कुल्लू में भूतनाथ पुल के पास भारी बारिश से सड़क में आई दरारें।

बारिश के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग देखें…

लाइव अपडेट्स

05:01 PM2 अगस्त 2025

कुल्लू के भूतनाथ में नुकसान देखते हुए DC तोरुल एस रवीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024