Headlines

कांग्रेस नेता का दावा-सांसदों को रोकने के लिए कमांडो बुलाए:पुरुष जवानों ने महिला सदस्यों को रोका; खड़गे ने उपसभापति को लेटर लिखा

कांग्रेस नेता का दावा-सांसदों को रोकने के लिए कमांडो बुलाए:पुरुष जवानों ने महिला सदस्यों को रोका; खड़गे ने उपसभापति को लेटर लिखा

नई दिल्ली23 मिनट पहले
बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर विपक्ष ने लोकसभा में प्रदर्शन किया।

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन था। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, राज्यसभा में सदस्यों को रोकने के लिए कमांडो बुलाए गए। यह लोकतंत्र के इतिहास काला दिन है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, आज कमांडो तैनात किए गए। कोई कह रहा है कि यह CISF है, कोई कुछ और कह रहा है। उन जवानों ने सदस्यों को स्टाफ से मिलने से रोका।

हमारी महिला सदस्यों को पुरुषों जवानों ने रोका। जिस तरह से सदन के बाहर से लोगों को बुलाया गया और सांसदों को जबरदस्ती वेल में जाने से रोका गया, यह आपत्तिजनक है। सब कुछ कैमरे में कैद है।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को लेटर लिखा है।

खड़गे का लेटर- यह बेहद आपत्तिजनक, हम इसकी निंदा करते हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति को भेजे लेटर में लिखा, हम इस बात से हैरान हैं कि जिस तरह से CISF कर्मियों को सदन के वेल में लाया गया यह बेहद आपत्तिजनक है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में, जब सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे होंगे, तो CISF कर्मी सदन के वेल में नहीं आएंगे।

बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर विपक्ष ने शुक्रवार सुबह संसद के बाहर प्रदर्शन किया।

टैरिफ पर पक्ष-विपक्ष

  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका से आयात पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ की बात हुई थी। द्विपक्षीय व्यापार समझौता हुआ। दोनों पक्षों की 4 दौर की बातचीत के अलावा वर्चुअल बैठकें भी हुईं। देशहित में कदम उठाए गए हैं।
  • संजय सिंह ने कार्य स्थगन नोटिस में लिखा- भारत के रक्षा और ऊर्जा संबंधों पर जुर्माना लगाया गया है, जिससे न केवल व्यापक आर्थिक अस्थिरता पैदा हुई है, बल्कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों में भी दहशत फैल गई है।

बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए..

मानसून सत्र के पिछले 9 दिन में 5 दिन कामकाज नहीं हुआ

31 जुलाई- प्रियंका बोलीं- मोदी दोस्त बनाते हैं, बदले में क्या मिला: टैरिफ मुद्दे पर PM जवाब दें; बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर भी सदन में हंगामा

संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसपर विपक्ष ने सदन और संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024