Headlines

राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद:शिवपुरी में 35 लोग फंसे, आर्मी रेस्क्यू में लगी; हिमाचल में 357 सड़कें बंद

LIVE

राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद:शिवपुरी में 35 लोग फंसे, आर्मी रेस्क्यू में लगी; हिमाचल में 357 सड़कें बंद

नई दिल्ली2 घंटे पहले

देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी है।

मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है।

MP के शिवपुरी में 30-35 लोग बाढ़ में फंसे हैं। यहां बचाव के लिए आर्मी के जवानों को लगाया गया है। आर्मी आफिसर ने बताया कि नाव की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 20 लोगों को बचा लिया गया है।

इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की 6 तस्वीरें…

मंडी में सोमवार को भारी बारिश के चलते घरों के बीच से नाला बह रहा था।
हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने के बाद सड़कों पर मलबा आ गया। मंगलवार को भी स्थिति वही बनी रही।
मध्य प्रदेश के विदिशा में मंगलवार को तेज बारिश के चलते गलियों में पानी भर गया।
मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार को तेज बारिश से बाढ़ के हालत बन गए।
राजस्थान के बूंदी में मंगलवार सुबह एक मकान ढह गया। मलबे में बोलेरो और बाइक दब गई।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान पुराने शहर में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए घुटनों तक पानी से गुजरे।

MP, बिहार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है।

29 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

देश-भर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024