लद्दाख के लेह में सेना की एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि मेजर रैंक के दो अधिकारी और एक कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना प्रवक्ता ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे जब सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश जा रहा था, तभी एक सैन्य गाड़ी चट्टान की चपेट में आ गया।
घायलों को इलाज के लिए लेह के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव के रूप में हुई है।
