Headlines

चिदंबरम बोले-कैसे पता चला कि पहलगाम आतंकी पाकिस्तान से आए:NIA के पास इसका क्या सबूत; हमलावर देश के भी तो हो सकते हैं

चिदंबरम बोले-कैसे पता चला कि पहलगाम आतंकी पाकिस्तान से आए:NIA के पास इसका क्या सबूत; हमलावर देश के भी तो हो सकते हैं

8 घंटे पहले
चिदंबरम ने कहा कि आप (NIA) यह क्यों मान रहे हैं कि पहलगाम के आतंकी पाकिस्तान से आए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का पहलगाम हमले पर 2 दिन पहले दिए बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने कहा था कि कैसे पता कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे। कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री का यह बयान संसद में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा के कुछ घंटे पहले आया।

चिदंबरम ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘वे (NIA) यह बताने को तैयार नहीं हैं कि इन हफ्तों में उन्होंने क्या किया? क्या NIA ने आतंकवादियों की पहचान की है या यह पता लगाया है कि वे कहां से आए थे? क्या पता, वे देश के ही आतंकवादी हों। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है।’

इधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा- कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की जल्दी की है। जब भी हमारी सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करती है। कांग्रेस के नेता इस्लामाबाद के वकील ज्यादा लगते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कांग्रेस हमेशा दुश्मन को बचाने में जुट जाती है।

पी चिदंबरम के इंटरव्यू की 2 बड़ी बातें…

  1. प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों नहीं बोल रहे: सरकार सवालों से क्यों बच रही है। प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। आपको क्या लगता है कि लोकतंत्र के मंदिर में बहस करने में इतनी हिचकिचाहट क्यों है?
  2. सरकार को बताना चाहिए युद्धविराम कैसे हुआ: कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या सरकार इस बात से असहज है कि उनसे पूछा जाएगा कि युद्धविराम कैसे हुआ क्योंकि सच कहूं तो इसकी घोषणा भारत सरकार ने नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी।

पी चिदंबरम के बयान पर भाजपा नेताओं के रिएक्शन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- कांग्रेस अब गद्दार संगठन बन चुकी है। आज जो कांग्रेस अपनी आजादी की लड़ाई में भागीदारी पर गर्व करती है, उसकी क्या हैसियत रह गई है। राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करते हैं। इनके ऊपर भारी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इन्होंने देश को बेचने की ठान ली थी, लेकिन बीच में प्रधानमंत्री मोदी आ गए। अब ये मजबूत नेतृत्व पचा नहीं पा रहे हैं।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल- उन्हें यह सवाल राज्यसभा में पूछना चाहिए। जब चर्चा सदन में होनी है, तो वह इसे बाहर क्यों उठा रहे हैं। भारत सरकार आज लोकसभा में उनके हर सवाल का जवाब देगी।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें…

ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में 16 घंटे बैठक

विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लगातार चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे बहस की शुरुआत करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल करेंगे। विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024