मैनचेस्टर टेस्ट- कप्तान गिल की फिफ्टी:राहुल के साथ भारतीय पारी को संभाला, टी-ब्रेक तक 86/2; इंग्लैंड ने शून्य पर 2 विकेट गिरा दिए थे
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम मुश्किल में है। टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 86 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंग्लैंड से 225 रन पीछे है। टी-ब्रेक पर केएल राहुल 30 और कप्तान शुभमन गिल 52 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। गिल फिफ्टी बना चुके हैं।
ओपनर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों को क्रिस वोक्स ने पहले ओवर में आउट किया। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन का स्कोर बनाया। यह ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पारी का सबसे बड़ा स्कोर है।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 656/8d के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा। जो कंगारू टीम ने 1964 में बनाया था। इस तरह इंग्लिश टीम को पहली पारी में 311 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया पहली पारी में 358 रन पर आउट हुई। मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड से स्टोक्स-रूट ने शतक बनाए, 3 बैटर्स की फिफ्टी इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रन बनाए, जबकि जो रूट ने 150 रन की पारी खेली। ओपनर बेन डकेट ने 94, जैक क्रॉली ने 84 और ओली पोप ने 71 रन बनाए। नंबर-8 के बैटर ब्रायडन कार्स ने 47 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट अंशुल कम्बोज और मोहम्मद सिराज के खाते में आया
दोनों टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।
लाइव अपडेट्स
टी-ब्रेक- भारत के नाम रहा दूसरा सेशन, कोई विकेट नहीं गंवाया
चौथे दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। 26 ओवर के इस सेशन में भारतीय टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। इतना ही नहीं, केएल राहुल और गिल की जोड़ी ने 85 रन बना डाले।
कप्तान गिल ने टी-ब्रेक से ठीक पहले फिफ्टी पूरी की। भारतीय टीम ने लंच से पहले शून्य पर दो विकेट गंवा दिए थे।
भारतीय कप्तान गिल की फिफ्टी, राहुल के साथ भारत को संभाला
भारतीय पारी के 29वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने जो रूट के ओवर की दूसरी बॉल पर 3 रन दौड़े और फिफ्टी पूरी की।
गिल को जीवनदान, डॉसन से कैच ड्रॉप हुआ
25वें ओवर की आखिरी बॉल पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को जीवनदान मिला। ब्रायडन कार्स की आउट स्विंग बॉल पर गिल ने पॉइंट की दिशा में खेला। लियम डॉसन ने छलांग लगाकर कैच करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
राहुल और गिल ने फिफ्टी पार्टनरशिप की
16वें ओवर में केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी कर पूरी कर ली है। टीम इंडिया ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन शून्य पर आउट हुए।
फोटो: गिल की उंगली में बॉल लगी, फिजियो को बुलाया
फोटो: गिल के खिलाफ ऑर्चर की अपील, नतीज नॉटआउट
दूसरे सेशन का खेल शुरू, गिल-राहुल नाबाद
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है।
लंच ब्रेक : इंग्लैंड के नाम रहा पहला सेशन
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा है। 25.1 ओवर के इस सेशन में 126 रन बने और 5 विकेट गिरे।
इनमें 2 विकेट इंडिया ने एक रन बनाने में गंवा दिए। वहीं, 544/7 से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लैंड 669 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली।
भारत ने पहले ओवर में दो विकेट गंवाए, खाता भी नहीं खुला
311 रन से पिछड़ रही भारतीय टीम ने दूसरी पारी के पहले ओवर में दो विकेट गंवाए। नई बॉल से पहला ओवर डाल रहे क्रिस वोक्स ने…
- ओवर की चौथी बॉल पर यशस्वी जायसवाल को जो रूट के हाथों कैच कराया। रूट ने दूसरे प्रयास में कैच लिया। जायसवाल खाता नहीं खोल सके।
- ओवर की 5वीं बॉल पर साई सुदर्शन को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। साई सुदर्शन भी अपना खाता नहीं खोल सके।
इनिंग ब्रेक- इंग्लैंड को पहली पारी में 311 रन की बढ़त
