Headlines

मैनचेस्टर टेस्ट- इंग्लैंड ने 7वां विकेट गंवाया:सिराज ने वोक्स को बोल्ड किया, स्टोक्स वापस आए; भारत 181 रन से पिछड़ रहा

LIVE

मैनचेस्टर टेस्ट- इंग्लैंड ने 7वां विकेट गंवाया:सिराज ने वोक्स को बोल्ड किया, स्टोक्स वापस आए; भारत 181 रन से पिछड़ रहा

मैनचेस्टर2 मिनट पहले

इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। शुक्रवार को मैच का तीसरा दिन है और आखिरी सेशन जारी है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 539 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम 181 रन से आगे है। लियम डॉसन और बेन स्टोक्स नाबाद हैं।

क्रिस वोक्स (4 रन) को मोहम्मद सिराज, जैमी स्मिथ (9 रन) को जसप्रीत बुमराह, जो रूट (150 रन) को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर ने ओली पोप (71 रन) और हैरी ब्रूक (3 रन) के विकेट झटके।

इंग्लिश टीम ने शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन 225/2 से खेलना शुरू किया। भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मैच का स्कोरकार्ड

रूट के 4 रिकॉर्ड

  • जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वे अब भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 15,921 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से पीछे हैं। रूट ने रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
  • जो रूट टेस्ट करियर का 38वां शतक लगाया है। वे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की सूची में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा (38 शतक) के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
  • रूट (104 बार) सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बैटर्स की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (103 बार) को पीछे छोड़ा।
  • जो रूट ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटर हैं।

दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

सिराज ने क्रिस वोक्स को बोल्ड किया

सिराज ने मैच में पहला विकेट हासिल किया है।

130वें ओवर में इंग्लैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया है। यहां क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।

35 मिनट पहले

बुमराह को पारी में पहला विकेट, जैमी स्मिथ आउट

बुमराह ने जैमी स्मिथ को कैच कराया।

125वें ओवर की पहली बॉल पर इंग्लैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां जैमी स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

54 मिनट पहले

इंग्लैंड ने भारत पर 150 रन की बढ़त बनाई

122वें ओवर में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 150 रन की बढ़त हासिल कर ली। रवींद्र जडेजा के ओवर की आखिरी बॉल पर लियम डॉसन ने एक रन लिया। इंग्लैंड को 150 रन से आगे कर दिया।

55 मिनट पहले

पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर 500 पार

120वें ओवर में इंग्लैंड ने पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। रवींद्र जडेजा के ओवर की चौथी बॉल पर लियम डॉसन ने सिंगल लिया और पारी का 500वां रन बनाया।

09:56 PM25 जुलाई 2025

जो रूट 150 रन बनाकर आउट, जुरेल ने स्टंप किया

120वें ओवर में इंग्लैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां जो रूट 150 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्टंप किया।

09:46 PM25 जुलाई 2025

जो रूट के 150 रन पूरे, जैमी साथ दे रहे

119वें ओवर में जो रूट ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर की पहली बॉल पर एक रन लिया और अपनी पारी का 150वां रन बनाया।

09:41 PM25 जुलाई 2025

स्टोक्स 66 रन बनाकर रिटायर हर्ट, जैमी स्मिथ उतरे

117वें ओवर की पहली बॉल पर कप्तान बेन स्टोक्स 66 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए हैं। उन्होंने जो रूट के साथ 5वें विकेट के लिए नाबाद 142 रन की साझेदारी की। उनकी जगह जैमी स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024