Headlines

दिल्ली में सड़कें डूबीं, स्कूल में घुटनों तक पानी भरा:झारखंड-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से 2 की जान गई

दिल्ली में सड़कें डूबीं, स्कूल में घुटनों तक पानी भरा:झारखंड-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से 2 की जान गई

नई दिल्ली2 घंटे पहले
भारी बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद सड़क बंद कर दी गई है।

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे गाड़ियां फंस गईं। दिल्ली के टिकरी कलां स्थित नगर निगम बालिका स्कूल के क्लासरूम में दो फीट तक पानी भर गया। बच्चे पानी के बीच डेस्क पर बैठे दिखे।

कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। गाजियाबाद में रामनगर एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। IMD ने दिल्ली और NCR में आज दिन भर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ और बारिश होने की संभावना जताई है।

दूसरी तरफ, झारखंड में बिजली गिरने से चार महिलाओं और बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं झुलस गईं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले 48 घंटे में बारिश का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार-बुधवार की रात बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में लैंडस्लाइड के समय दोनों तंबू में सो रहे थे। मौसम विभाग ने उधमपुर में अगले 72 घंटों तक रुक-रुककर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, असम, मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में 26 जुलाई तक कम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

चारधाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद सड़क साफ की जा रही है।
झुंझुनूं में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया।
दिल्ली और आस पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया।
दिल्ली के टिकरी कलां स्थित नगर निगम स्कूल में घुटनों तक पानी के बीच बच्चे डेस्क पर बैठे दिखे।
बारिश की वजह से कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
बारिश के बाद गाजियाबाद में घुटनों तक पानी भर गया।
भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते सड़क बंद कर दी गई।
सेना, SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बाढ़ग्रस्त नदी के बीच फंसे एक लड़के को बचाया।

बीते दिन राज्यों में हुई बारिश के आंकड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024