Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, PM मोदी को 2023 में यह पुरस्कार मिला था

भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, PM मोदी को 2023 में यह पुरस्कार मिला था

1 घंटे पहले

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस साल लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को इसकी घोषणा की गई। लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट ने 1983 में इस अवॉर्ड की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2023 में यह पुरस्कार मिला था, जबकि पिछले साल लेखिका और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार मिला था।

लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक ने बुधवार को बताया कि पुरस्कार समारोह स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की 105वीं पुण्यतिथि के मौके पर 1 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शामिल होने की उम्मीद है।

लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड में एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए कैश दिया जाता है। यह अवॉर्ड सबसे पहले समाजवादी नेता एस.एम. जोशी को मिला था। बाद में, इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024