Headlines

चंदन मिश्रा हत्याकांड के 2 शूटर मुठभेड़ में घायल:बिहार STF ने सरेंडर करने को कहा तो फायरिंग की; भागने में मदद करने वाला गिरफ्तार

चंदन मिश्रा हत्याकांड के 2 शूटर मुठभेड़ में घायल:बिहार STF ने सरेंडर करने को कहा तो फायरिंग की; भागने में मदद करने वाला गिरफ्तार

अभिनय प्रकाश।आरा(भोजपुर)31 मिनट पहले
बिहार के आरा में गैंगस्टर हत्याकांड के 2 शूटर बलवंत, रवि रंजन को गोली लगी है। अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के आरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े कुछ आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। एक को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं।

STF को गैंगस्टर मर्डर केस से जुड़े 3 अपराधियों बलवंत, रवि रंजन और अभिषेक के बिहियां थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। टीम ने मंगलवार सुबह 5 बजे कटिया रोड के पास उन्हें घेर लिया।

बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बलवंत और रवि रंजन को पैर में गोली लगी है। दोनों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। घायलों को पटना रेफर किया गया है।

अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में STF के 2 जवान रोहित कुमार और उत्तम कुमार भी जख्मी हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंदन मिश्रा हत्याकांड के पीछे संगठित गिरोह का हाथ है। जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या में बलवंत नामजद आरोपी था। मृतक चंदन के पिता ने उसका नाम दिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलवंत ने चंदन मिश्रा को 7 गोलियां और रवि रंजन ने पांच गोलियां मारी थीं।

मुठभेड़ के बाद की 3 तस्वीरें…

मुठभेड़ वाली जगह पर खून के निशान मिले हैं।
मुठभेड़ में शूटर बलवंत के पैर और हाथ में गोली लगी है।
आरा सदर हॉस्पिटल में भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। SP भोजपुर राज ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जाएगा।

भागने में मदद करने वाला अभिषेक गिरफ्तार

STF पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 3 अपराधी बिहियां रेलवे स्टेशन के पास हथियार लेकर पहुंचे हैं। इनपुट के आधार पर STF और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिषेक को पकड़ा गया।

इस दौरान फायरिंग करते हुए 2 शूटर बलवंत और रवि रंजन भागने लगे। इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों के पैर में गोली मार दी।

अपराधियों के द्वारा ग्रामीणों को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंगस्टर मर्डर की 3 तस्वीर से अपराधियों को जानिए

सूत्रों के मुताबिक, बक्सर के रहने वाले बलवंत ने चंदन मिश्रा को 7 गोलियां मारी थीं।
रवि रंजन भोजपुर का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार उसने चंदन को 5 गोलियां मारी थींं।
अभिषेक बक्सर का रहने वाला है। वह हॉस्पिटल के नीचे था और उसने शूटर को भागने में मदद की।

बलवंत को 2 गोलियां लगीं

पकड़े गए 3 अपराधियों में 2 बक्सर और एक भोजपुर का रहने वाला है। इनकी पहचान बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के लिलाधरपुर गांव निवासी बलवंत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार चक्की के परसिया गांव के रहने वाले के तौर पर हुई है।

एक अपराधी रवि रंजन कुमार भोजपुर के बिहियां थाना क्षेत्र के चकड़ही गांव का है।

बलवंत को हाथ-पैर में 2 गोलियां लगी हैं। वहीं रवि रंजन की जांघ में एक गोली लगी है।

पारस हॉस्पिटल में हुई चंदन मिश्रा की हत्या

17 जुलाई को पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की गई थी। हॉस्पिटल के कमरे में ही उसे 5 शूटर्स ने गोलियों से भून दिया था।

चंदन की हत्या के पीछे शेरू गैंग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने कोलकाता से मेन शूटर तौसीफ समेत 4 को गिरफ्तार किया है।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024