Headlines

हिमाचल में लैंडस्लाइड से पति-पत्नी की मौत:वैष्णो देवी के पुराने रूट पर रियासी में भूस्खलन,1 की मौत 9 घायल; मुंबई में सड़कों पर पानी भरा

मानसून Live

हिमाचल में लैंडस्लाइड से पति-पत्नी की मौत:वैष्णो देवी के पुराने रूट पर रियासी में भूस्खलन,1 की मौत 9 घायल; मुंबई में सड़कों पर पानी भरा

नई दिल्ली59 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्‌टी कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई, 9 श्रद्धालु घायल हो गए। इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे।

मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है, अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यूपी में लगातार बारिश से नदियां और डैम उफान पर हैं। महोबा में उर्मिल बांध के 7 फाटक एक साथ खोले गए, जिससे कैमाहा गांव में बाढ़ आ गई। गांव के 3 मकान ढह गए।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 6 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के सोलन के वाकनाघाट–ममलीग मार्ग पर सोमवार को लैंडस्लाइड हुई।
हिमाचल प्रदेश के करसोग में सोमवार को पहाड़ों से लैंडस्लाइड हुई।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार को भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।
मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को नाले के तेज बहाव में एक गाय बह गई।
राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में बाढ़ जैसे हालात हैं। रविवार को पूरे इलाके में पानी भर गया।

उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक में ऑरेंज, बाकी में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है।

रविवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024