Headlines

हिमाचल में 21 दिन में 91 लोगों की मौत:MP के शहडोल में बच्चे पर बिजली गिरी; वाराणसी में गंगा में बहे व्यक्ति का रेस्क्यू

मानसून Live

हिमाचल में 21 दिन में 91 लोगों की मौत:MP के शहडोल में बच्चे पर बिजली गिरी; वाराणसी में गंगा में बहे व्यक्ति का रेस्क्यू

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले
मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई तक देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश होगी।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। बीते 21 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 91 लोगों की मौत हुई है। इनमें बाढ़, लैंडस्लाइड और सड़क हादसे शामिल हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हो रही है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में शख्स बह गया। वो यहां दर्शन के लिए आया था। वाराणसी के गंगा में बहे व्यक्ति को NDRF ने बचाया। यहां गंगा में पानी हर घंटे 2 cm बढ़ रहा है।

MP के शहडोल में खेत में काम कर रहे 13 साल के लड़के पर बिजली गिरी। उसकी मौत हो गई। वहीं, मंडला में बाढ़ से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, 2 लापता हैं। 300 मकान क्षतिग्रस्त हैं। 300 से ज्यादा लोग 7 रेस्क्यू कैंप में हैं। सीधी में बीते 12 घंटे से बारिश हो रही है।

राजस्थान के 11 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। 27 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। सीकर में खंडेला नदी का पानी आबादी वाले इलाकों में पहुंचा। कोठपुतली में सरकारी स्कूल में पानी भर गया। बच्चों को पीठ पर लादकर बाहर निकाला गया।

5 तस्वीरों में बारिश-बाढ़ के हालात…

MP के शहडोल में 13 साल के बच्चे पर बिजली गिरी, मौके पर मौत।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऊंचाई वाली जगह से पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरा।
हिमाचल के मंडी के सेराज घाटी में गुरुवार को बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। गाड़ियां बह गईं।
एमपी के मंडला के कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। घरों को खाली करवाया गया है।
राजस्थान के सीकर में गुरुवार को बारिश के पानी में कार डूब गई। पुलिस ने फंसे लोगों को बचाया।

अब देशभर में बारिश की स्थिति मैप से समझिए…

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

04:22 PM11 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

04:18 PM11 जुलाई 2025

पंजाब: बठिंडा में नहर फूटी, कई इलाकों में पानी भरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024