नया अपडेट
LIVE
हरियाणा के शहीद पायलट अंतिम सफर पर:पत्नी ने एक महीने के बेटे संग जय हिंद कह श्रद्धांजलि दी; भाई बोला- मुस्कुराते विदा करेंगे
हरियाणा के शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु (32) की अंतिम यात्रा रोहतक में श्मशान घाट पहुंच गई है। थोड़ी देर में रोहतक में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह कल (9 जुलाई) राजस्थान के चुरू में जगुआर फाइटर जैट क्रैश में को-पायलट समेत शहीद हो गए थे।
आज करीब 6 बजे उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। जिसके बाद पत्नी डॉ. सुरभि ने एक महीने के बेटे के साथ शहीद पति के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान शहीद के बड़े भाई ज्ञानेंद्र बहन अंशी का हाथ पकड़कर कहते रहे कि लोकेंद्र को स्माइल के साथ अंतिम विदाई देंगे।
लोकेंद्र एयरफोर्स में पायलट के तौर पर भर्ती हुए थे, लेकिन अब स्क्वॉड्रन लीडर थे। शादी के साढ़े 4 साल बाद एक महीने पहले ही 10 जून को वह बेटे के पिता बने थे। शहीद होने से पहले उन्होंने वीडियो कॉल पर बेटे का चेहरा देखा था।
लोकेंद्र और उनकी बहन अंशी एक ही पद पर तैनात थे, लेकिन बहन रिटायर हो चुकी हैं। जीजा अब भी विंग कमांडर हैं।
शहीद पायलट लोकेंद्र की अंतिम विदाई के PHOTOS…
शहीद की अंतिम विदाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
पिता ने शहीद बेटे को दी श्रद्धांजलि
शहीद लोकेंद्र की पार्थिव देह घर पहुंचने की VIDEO
MDU के VC राजबीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे
DC धर्मेंद्र सिंह-SDM आशीष श्रद्धांजलि देने पहुंचे
शहीद पायलट के अंतिम सफर में उमड़ी भीड़
श्मशान घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
