Headlines

IND Vs ENG तीसरा टेस्ट-भारतीय पेसर्स को विकेट की तलाश:पोप-रूट में फिफ्टी पार्टनरशिप, चोटिल पंत की जगह जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे

LIVE

IND Vs ENG तीसरा टेस्ट-भारतीय पेसर्स को विकेट की तलाश:पोप-रूट में फिफ्टी पार्टनरशिप, चोटिल पंत की जगह जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे

लंदन2 मिनट पहले

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। ओली पोप और जो रूट क्रीज पर हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।

जैक क्रॉली 18 और बेन डकेट 23 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को नीतीश कुमार रेड्‌डी ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में कप्तान शुभमन गिल से ओली पोप का कैच ड्रॉप भी हुआ। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर 100 पार

36वें ओवर में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जो रूट ने नीतीश कुमार रेड्‌डी की चौथी बॉल पर 3 रन लेकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।

12 मिनट पहले

पंत को चोट लगी, जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे

35वें ओवर में भारतीय टीम ने विकेटकीपर चेंज किया। चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करने आए हैं। पंत ने एक बॉल पकड़ने के प्रयास में डाइव लगाई और चोटिल हो गए।

15 मिनट पहले

पोप-रूट की फिफ्टी पार्टनरशिप, इंग्लैंड 95/2

33वें ओवर में ओली पोप और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। रूट ने बुमराह के ओवर की तीसरी बॉल पर एक रन लेकर साझेदारी का 50वां रन बनाया।

41 मिनट पहले

बुमराह-सिराज का अटैक जारी, विकेट की तलाश

लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। विकेट तलाश रहे कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अटैक पर लगाया है।

05:39 PM10 जुलाई 2025

लंच ब्रेक: इंग्लैंड ने 83 रन बनाए, भारत को 2 विकेट

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन मिलाजुला रहा। 25 ओवर के इस सेशन में इंग्लिश टीम ने 83 रन बना डाले। वहीं, भारतीय टीम ने दो विकेट निकाले।

इंग्लैंड ने पहले घंटे के खेल में कोई विकेट नहीं गंवाया था।ड्रिंक्स तक क्रॉली और डकेट की जोड़ी नाबाद थी। इसके बाद गिल ने नीतीश रेड्‌डी को गेंद थमाई और नीतीश ने इंग्लिश ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया।

05:21 PM10 जुलाई 2025

नीतीश की गेंदबाजी पर इरफान पठान का री-एक्शन

04:58 PM10 जुलाई 2025

रूट ने सिराज की बॉल पर 2 चौके लगाए इंग्लैंड 50 पार

17वें ओवर में इंग्लैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जो रूट ने मोहम्मद सिराज की दूसरी और चौथी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 54 रन पहुंचा दिया।

04:51 PM10 जुलाई 2025

रेड्‌डी को पहले ओवर में 2 विकेट, ओपनर्स आउट; गिल से कैच छूटा

विकेट सेलिब्रेट करते नीतीश कुमार रेड्‌डी।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 14वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्‌डी को लेकर आए। रेड्‌डी ने अपने पहले ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने…

  • ओवर की तीसरी बॉल पर बेन डकेट को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। डकेट 23 रन बनाकर आउट हुए।
  • ओवर की चौथी बॉल पर कप्तान शुभमन गिल से स्लिप पर ओली पोप का कैच ड्रॉप हुआ। यहां पोप ने पहली बॉल का सामना किया था।
  • ओवर की आखिरी बॉल पर जैक क्रॉली को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। क्रॉली 18 रन बनाकर आउट हुए।

रेड्‌डी ने इस ओवर में महज 5 रन दिए।

04:35 PM10 जुलाई 2025

डिंक्स ब्रेक : इंग्लैंड ने पहले घंटे में कोई विकेट नहीं गंवाया

डिंक्स ब्रेक हुआ है, इंग्लैंड ने एक घंटे के खेल में कोई विकेट नहीं गंवाया है। हालांकि, बुमराह, आकाश दीप और सिराज की तिकड़ी ने इंग्लिश ओपनर्स की जमकर परीक्षा ली। भारतीय गेंदबाजों ने विकेट के कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

04:10 PM10 जुलाई 2025

बुमराह के एंड में बदलाव, अब नर्सरी एंड से लगाया

भारतीय कप्तान गिल ने गेंदबाजी में पहला बदलाव किया। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को लगाया गया है। फिर जसप्रीत को दूसरे एंड से लाया गया। आकाश दीप को रोका गया है।

04:09 PM10 जुलाई 2025

लॉर्ड्स के MCC म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर की पेंटिंग

​​​​​​भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले लॉर्ड्स के फेमस मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) म्यूजियम में क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की एक खास पेंटिंग का उद्घाटन किया गया। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024