चूरू के रतनगढ़ में फाइटर जेट क्रैश होने की सूचना है। राजलदेसर पुलिस मौके पर रवाना हाे गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है। पुलिस ने फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं की है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ये मलबा किसी फाइटर जेट का लग रहा है। हालांकि अब तक पुलिस और भारतीय वायुसेना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
