Headlines

अयोध्या में घर, वाराणसी में घाट डूबे:प्रयागराज में 4 मौतें; उत्तराखंड में बादल फटा, MP में नर्मदा में बाढ़, नागपुर में नाव से रेस्क्यू

मानसून Live

अयोध्या में घर, वाराणसी में घाट डूबे:प्रयागराज में 4 मौतें; उत्तराखंड में बादल फटा, MP में नर्मदा में बाढ़, नागपुर में नाव से रेस्क्यू

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ45 मिनट पहले

UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है।

मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

राज्यों से बारिश-बाढ़ की 6 तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में शेरा गांव के पास नंदप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है।
महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सड़क पर पानी भर गया। नल से पीने का पानी भरता शख्स।
झारखंड के खूंटी में तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज बारिश के कारण पानी से बचकर फुटपाथ से जाते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024