Headlines

मधुमक्खियों ने रोकी इंडिगो की सूरत-जयपुर फ्लाइट:लगेज गेट पर जमे झुंड को हटाने के लिए पहले धुआं किया, फिर पानी की बौछार की

मधुमक्खियों ने रोकी इंडिगो की सूरत-जयपुर फ्लाइट:लगेज गेट पर जमे झुंड को हटाने के लिए पहले धुआं किया, फिर पानी की बौछार की

सूरत51 मिनट पहले
Indigo की सूरत-जयपुर फ्लाइट को टेक ऑफ में 1 घंटे की देरी हुई।

गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों के झुंड के कारण सूरत से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे लेट हो गई। हुआ यूं कि Indigo की फ्लाइट 6E784 को सोमवार शाम 4.20 सूरत से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी।

विमान में सभी यात्री भी सवार हो गए थे। उनका लगेज लोड किया जा रहा था, तभी हजारों मधुमक्खियां प्लेन के लगेज गेट पर आकर झुंड में बैठ गईं। एयरपोर्ट स्टाफ मधुमक्खियां से खुद को बचाकर भागा।

सभी को लगा कि मधुमक्खियां खुद से उड़ जाएंगी, लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद उनको भगाने के लिए धुआं किया गया। उससे भी फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पानी की तेज धार के जरिए मधुमक्खियों को हटाया गया।

इन सब के कारण करीब एक घंटे तक फ्लाइट एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। जब सबकुछ सामान्य हुआ तो फ्लाइट को टेक ऑफ की इजाजत दी गई।

पूरी घटना 3 तस्वीरों में…

तस्वीर 1: लगेज गेट पर जमें मधुमक्खियों के झुंड को हटाने के लिए धुआं किया गया।
तस्वीर 2: फायर ब्रिगेड को बुलाकर पानी की हल्की बौझार की गई, लेकिन मधुमक्खियां नहीं हटीं।
तस्वीर 3: फायर ब्रिगेड ने तेज धार पानी मारा, तब जाकर मधुमक्खियों का झुंड तितर-वितर हुआ।

दिल्ली की फ्लाइट की जयपुर में उतारा

रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग परमिशन नहीं मिलने के बाद एअर इंडिया की रियाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI-926 को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया था। रात 12 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पहुंची थी।

यहां पैसेंजर्स को अराइवल एरिया में लाया गया था। इसके बाद ड्यूटी टाइम खत्म होने का हवाला देकर पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया था। इस वजह से पैसेंजर्स करीब तीन घंटे तक विमान में कैद रहे थे और बाद में उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया था।

पैसेंजर्स ने आरोप लगाया था कि एअर इंडिया के स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं था। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई थी। बस से दिल्ली ले जाने की बात सुनते ही यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे थे।

रियाद से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई थी। इसके यात्री घंटों परेशान होते रहे थे।

4 जुलाई: एअर इंडिया के पायलट की तबीयत बिगड़ी

एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट (AI2414) के पायलट की टेकऑफ से ठीक पहले तबीयत बिगड़ी थी। इसके कारण विमान ने 90 मिनट देरी से उड़ान भरी थी।

एयरलाइन ने बताया था कि 4 जुलाई की सुबह हमारी फ्लाइट AI2414 में मेडिकल इमरजेंसी सामने आई। अचानक तबीयत खराब होने के बाद पायलट को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रोस्टर में बदलाव हुआ और दूसरे पायलट ने फ्लाइट उड़ाई थी।

AI2414 फ्लाइट सुबह 03:05 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के चलते उसे 04:52 बजे रवाना किया गया था। यह फ्लाइट सुबह 07:21 बजे दिल्ली पहुंची, जो निर्धारित समय 05:55 बजे से करीब 90 मिनट देरी से थी।

12 से 20 जून के बीच AI की 80 फ्लाइट कैंसिल हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024