Headlines

उत्तराखंड- तेज बारिश के चलते चारधाम यात्रा रोकी गई:अजमेर दरगाह के बरामदे की छत गिरी; हिमाचल के मंडी में अब तक 13 की मौत

मानसून Live

उत्तराखंड- तेज बारिश के चलते चारधाम यात्रा रोकी गई:अजमेर दरगाह के बरामदे की छत गिरी; हिमाचल के मंडी में अब तक 13 की मौत

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ24 मिनट पहले

उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा, तभी आगे यात्रा शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। ​​SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया।

वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब भी 29 लोग लापता हैं। गुरुवार को 2 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मौसम की 6 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी किनारे बने छोटे-छोटे मंदिर और मकान पानी में डूब गए।
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में SDRF ने केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद 40 लोगों का रेस्क्यू किया।
मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के चलते बढ़े तालाब का वाटर लेवल बढ़ गया है।
अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में छत का हिस्सा गिरने के बाद मलबा बिखर गया। बाद में इस हिस्से में लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
बनासकांठा में कई इलाकों में पानी भरा है। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

देशभर में 2 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024