उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई:यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता; 9 दिन पहले देशभर में पहुंचा मानसून
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 8 से 9 मजदूर लापता हैं। यहां बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
उत्तराखंड में बादल फटने की 2 तस्वीरें…
मानसून ने पूरा देश कवर किया, आज बारिश का अलर्ट
मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आमतौर पर यह 8 जुलाई तक होता है, लेकिन इस बार मानसून 9 दिन पहले ही पूरे देश में फैल गया। देशभर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में जलस्तर बढ़ने के बाद बांधों के गेट खोले
केरल में भारी बारिश के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा गया है। राज्य के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोले गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने कहा- आज केरल तटीय इलाकों में 2- 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…