Headlines

अबूझमाड़ में जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सली मार गिराए:दोनों के शव और हथियार के साथ गोला, बारूद बरामद, सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने दो वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकामेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG और कोंडागांव से STF के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था।

बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।

6 दिन पहले 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

कांकेर जिले में 20 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है।

शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम का समय बच हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024