Headlines

गुजरात में बोटाद सीट से AAP विधायक उमेश मकवाना का सभी पदों से इस्तीफा

गुजरात में बोटाद सीट से आम आदमी पार्टी विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मकवाना ने कहा- मैंने 20 साल तक भाजपा में अलग-अलग पदों पर काम किया। उस समय जब गुजरात में AAP को कोई पहचानता भी नहीं था, तब मैंने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

अब मुझे लगता है कि AAP पार्टी अंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रही है। यही कारण है कि मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करना जारी रखूंगा। मैं बोटाद के लोगों के बीच जाऊंगा। फिर उनकी राय लूंगा। 3 दिन पहले गुजरात की विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीते थे।

उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 टेररिस्ट को घेरा

जम्मू के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया गया था। यहां 4 आतंकियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर भारी फायरिंग शुरू हुई, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इलाके को पूरी तरह घेराबंदी में ले लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024