आगरा में महिलाओं-बच्चों को इको वैन ने रौंद दिया। हादसे में 27 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हुए हैं। बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं कुआं पूजन की रस्म के लिए निकलीं। सड़क पर ढोल-नगाड़ों के साथ डांस करती हुई जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार वैन आई और उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से कुछ को गंभीर चोट भी आई है। घटना मंगलवार शाम की सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई के रुनकता-रायभा मार्ग की है। घटना का वीडियो आज सामने आया है।
ड्राइवर नशे में था खड़वाई निवासी हिरन पुत्र परशुराम का बेटा हुआ था। इसलिए रस्म हो रही थी। इसके लिए महिलाएं और बच्चे कुआं पूजन के लिए पास के मंदिर में जा रहे थे। घर के सामने ढोल नगाड़ों संग सभी लोग डांस कर रहे थे।
तभी एक तेज रफ्तार वैन उनको रौंदते हुए निकल गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए। हालांकि ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। वैन ड्राइवर की तलाश की जा रही है। गांव वालों का आरोप है कि वैन ड्राइवर नशे में था।
घटना में ये लोग घायल…
डॉली पत्नी दिवाकर, वीरों देवी पत्नी जगराम, हरको देवी पत्नी पिंटू, हरमुखी देवी पत्नी हरिश्चंद, मोहिनी पत्नी गुड्डू, विमलेश पत्नी संजू, धोरा देवी पत्नी रवि, सत्या देवी पत्नी उदय सिंह, मीरा पत्नी बाबूलाल, तारा देवी पत्नी सीताराम, कल्लो देवी पत्नी जल्लो, पूजा चावो कुमारी, योगिता, रंजना देवी पत्नी दौलतराम, काजल, रोहित, तन्नू, लाडो, पंखुड़ी कुमारी, दीक्षा, लाला।
