Headlines

3 दिन में तीसरी बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव:बीना-झांसी के बीच सी-6 कोच की खिड़की टूटी; तीन दिन पहले भी हुई थी पत्थरबाजी

रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12001) में फिर पथराव हुआ है। बुधवार शाम 6 से 6.30 के बीच बीना और झांसी के बीच ट्रेन पर हुए पथराव में C-6 कोच की खिड़की का ग्लास पूरी तरह चटक गया।

इस दौरान घटना में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची, लेकिन ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। बीते 3 दिन में तीसरी बार शताब्दी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना हुई है।

झांसी मंडल बोला- हमें कोई जानकारी नहीं हमले के बाद झांसी रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि ‘फिलहाल हमारे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच की जाएगी।’ वहीं, रेल यात्रियों का कहना है कि लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं से अब ट्रेन में बैठने में डर लगने लगा है।

पथराव में C-6 कोच की खिड़की का ग्लास पूरी तरह चटक गया।

ग्वालियर के पास पहले भी हुआ था हमला रविवार रात को भी ग्वालियर के बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस दौरान C-5 कोच की खिड़की टूटी। घटना में गोविंदपुर निवासी रेलशिया श्रीवास्तव नाम की महिला यात्री बाल-बाल बचीं।

उन्होंने बताया कि अचानक जोर की आवाज आई और विंडो सीट के पास कांच टूट गया। मैं घबरा गईं और तत्काल टीसी को सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम अलर्ट हुआ और RPF की टीम ने मौके पर सर्चिंग की, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया।

ग्वालियर में टेप लगाकर टेम्परेरी तौर पर विंडो को ठीक किया गया।

विदिशा के पास भी पथराव, C-4 कोच का शीशा टूटा मंगलवार को इसी ट्रेन पर विदिशा जिले के मंडी बामोरा स्टेशन के पास, बरेठ और कल्हार के बीच एक बार फिर पत्थर फेंके गए। इस बार C-4 कोच की खिड़की चटक गई। यात्री आशुतोष ने बताया कि वे विंडो सीट पर बैठे थे, तभी एक जोर की आवाज के साथ खिड़की का कांच टूट गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम और RPF को जानकारी दी। बीना स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024