Headlines

उपराष्ट्रपति धनखड़ के सीने में दर्द उठा:उत्तराखंड में पूर्व सांसद के गले लगकर रोए, तबीयत बिगड़ी तो जवानों ने संभाला

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ की उत्तराखंड में बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत नैनीताल राजभवन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका चेकअप किया। फिलहाल उनकी सेहत ठीक है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में कुमाऊं यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली समारोह में चीफ गेस्ट थे। 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने बार-बार 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ महेंद्र सिंह पाल के कंधे पर हाथ रखकर बाहर निकले। करीब 10 कदम चलने पर उपराष्ट्रपति पूर्व सांसद के गले लगकर भावुक हो गए। तभी उनके सीने में अचानक दर्द उठा। पूर्व सांसद महेंद्र पाल और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला।

धनखड़ के भावुक होने की 2 फोटो

कुमायूं यूनिवर्सिटी से बाहर निकलते वक्त उप राष्ट्रपति ने पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह के कंधे पर हाथ रखा था।
उप राष्ट्रपति इस दौरान काफी भावुक नजर आए। उनके कदम भी लड़खड़ा रहे थे।

बार-बार महेंद्र पाल का जिक्र, कार्यक्रम खत्म हुआ तो गले लगा लिया उपराष्ट्रपति धनखड़ 3 दिन के दौरे पर उत्तराखंड के नैनीताल आए हुए हैं। आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह यहां से राजभवन पहुंचे। कुछ देर बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही उप राष्ट्रपति मंच से उतरे, उन्होंने डॉ. पाल को गले लगा लिया। दोनों के बीच पुरानी यादें साझा हुईं और इसी भावुक क्षण में दोनों की आंखों से आंसू बहने लगे। भावनाओं का ऐसा ज्वार उमड़ा कि डॉ. पाल के गले लगते ही उपराष्ट्रपति खुद भी रोने लगे।

इसी दौरान उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पूर्व सांसद बोले- हमारी दोस्ती पुरानी, उपराष्ट्रपति भावुक हो गए थे

पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा- हमारी पुरानी दोस्ती है। उपराष्ट्रपति थोड़ा इमोशन हो गए थे। अब ठीक हैं। हम दोनों सुप्रीम कोर्ट में साथ थे। हम लोगों का दौर अच्छा रहा। मुझसे सिमपैथी रखते हैं। उन्हें लगा कि मैं थोड़ा पीछे रह गया। मैं उत्तराखंड वासियों की तरफ से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राजभवन जाकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने बताया उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो गया था। मैं उनसे मिला हूं। अब वे स्वस्थ्य हैं। घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024