Headlines

धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे, 2 शव बरामद:कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, पिता-बेटी समेत 3 बहे; लैंडस्लाइड से आदिकैलाश का रास्ता बंद

धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे, 2 शव बरामद:कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, पिता-बेटी समेत 3 बहे; लैंडस्लाइड से आदिकैलाश का रास्ता बंद

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 घंटे पहले

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में बुधवार को तेज बारिश हुई। खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। ​​​​​​

मनुणी नदी आम दिनों में सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे। इसलिए बाढ़ की चपेट में आ गए।

कुल्लू जिले में भी 3 जगह सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं।

हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।

केरल के वायनाड के आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। चूरलमाला में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले साल मुडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला समेत दूसरे इलाकों में लैंडस्लाइड में 369 लोगों की मौत हुई थी।

जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

बादल फटने के बाद की 4 तस्वीरें…

सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से NHPC के शेड को नुकसान हुआ।
कुल्लू के सैंज में जीवा नाले में लोडिंग गाड़ी बह गई।
बादल फटने के बाद जीवा नाला में कई टन मलबा पानी में बहा।
मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने के बाद अस्थाई पुल बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024