Headlines

4 राज्यों में 5 विधानसभा उपचुनाव नतीजे:गुजरात के विसावदर में AAP, कडी में भाजपा जीती; लुधियाना में आप और केरल में कांग्रेस विजयी; बंगाल में TMC आगे

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। गुजरात की विसावदर सीट पर AAP कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को हराया।

गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्र कुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस कैंडिडेट रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से हराया है।

केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के कैंडिडेट आर्यदान शौकत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI (M) उम्मीदवार एम. स्वराज को 11077 वोटों से हराया।

उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

टेबल से समझें, कौन किस सीट पर आग

केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

कडी से जीत के बाद भाजपा नेता राजेंद्र चावड़ा कार्यकर्ताओं के साथ

गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावडा 39452 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट रमेशभाई चावड़ा को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024