Headlines

अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत भड़के:बुमराह SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर; ब्रूक को 3 जीवनदान, शतक चूके; मोमेंट्स-फैक्ट्स

अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत भड़के:बुमराह SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर; ब्रूक को 3 जीवनदान, शतक चूके; मोमेंट्स-फैक्ट्स

लीड्स2 घंटे पहले

हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट हुई। भारत को इस आधार पर 6 रन की बढ़त मिली।

अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत ने गुस्से में बॉल दूसरी तरफ फेंकी। बुमराह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर बने। उन्होंने विदेश में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव की भी बराबरी की। हैरी ब्रूक को 3 जीवनदान मिले, इसके बाद भी वे 99 रन पर आउट हो गए।

पढ़िए IND Vs ENG टेस्ट के तीसरे दिन के मोमेंट्स और फैक्ट्स..

पहले फैक्ट्स

  • भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे किए। अब उनके 44 टेस्ट में 151 कैच और 15 स्टंपिंग हो गई हैं।
  • जसप्रीत बुमराह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन गेंदबाज बने। बुमराह के बाद इस सूची में वसीम अकरम 146 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले ने 141, इशांत शर्मा ने 130, और मुथैया मुरलीधरन ने 125 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी के नाम 123, जहीर खान के 119, कपिल देव के 117 और वकार यूनिस के 113 विकेट हैं।
  • बुमराह ने विदेश में भारत के लिए 5 विकेट हॉल में कपिल देव की बराबरी की जसप्रीत बुमराह ऐसे इंडियन पेसर बन गए हैं जिन्होंने विदेश में 12 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में कपिल देव की बराबरी की। कपिल ने विदेशी पिचों पर खेले 66 टेस्ट मैचों में 12 बार 5 विकेट लिए। बुमराह ने अपने करियर में 14वीं और विदेशी धरती पर 12वीं बार 5 विकेट झटके।

अब मोमेंट्स

1. डेविड लॉरेंस को श्रद्धांजलि देने काली पट्‌टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

डेविड ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट खेले थे। इसमें उन्होंने 18 विकेट लिए।

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर डेविड ‘सिड’ लॉरेंस को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें काली पट्टी पहनकर खेलने उतरीं। डेविड का कल निधन हो गया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उनके सम्मान में श्रद्धांजलि दी गई। लॉरेंस को 2024 में MND (मोटर न्यूरॉन डिजीज) बीमारी हुई थी।

दोनों टीम के खिलाड़ी डेविड ‘सिड’ लॉरेंस को श्रद्धांजलि देते हुए।

2. अंपायर ने बॉल नहीं बदली, तो पंत ने गुस्से में बॉल फेंकी

अंपायर से बॉल चेक करने की मांग करते हुए पंत।

इंग्लिश पारी का 61वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए। ओवर की तीसरी बॉल की बाद बुमराह ने बॉल को लेकर अंपायर से शिकायत की। अंपायर से गेंद को बॉल चेकर (गेज) में डालकर जांचने को कहा। हालांकि, गेंद पास हो गई। इसके बाद ओवर की पांचवीं बॉल पर हैरी ब्रूक ने आगे निकलकर चौका लगा दिया। इसके बाद पंत ने भी गेंद को लेकर दूसरे अंपायर से शिकायत की। गेंद एक बार फिर गेज टेस्ट में पास हो गई, लेकिन पंत इससे नाराज दिखे। उन्होंने गुस्से में गेंद को दूर फेंक दिया। गेज टेस्ट में बॉल की साइज नापी जाती है।

ऋषभ गुस्से ने बॉल को गुस्से में दूसरी तरफ फेंक दिया।

3. DRS लेकर आउट होने से बचे जैमी स्मिथ 69वें ओवर में जैमी स्मिथ DRS लेकर आउट होने से बच गए। शार्दूल ठाकुर के ओवर की चौथी स्मिथ के पैड पर लगी। अपील पर फील्ड अंपायार ने उन्हें आउट भी दे दिया, लेकिन जैमी ने DRS की मांग की। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही थी।

जैमी स्मिथ फुल टॉस बॉल खेलने से चूक गए थे।

4. ऋषभ पंत ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा 72वें ओवर की पहली बॉल पर हैरी ब्रूक को जीवनदान मिला। जडेजा की टर्निंग बॉल पर ब्रूक ने डिफेंस किया। यहां उनके बैट का किनारा लगा लेकिन पंत ने कैच ड्रॉप कर दिया। गेंद बल्ले के किनारे और ग्लव के बीच से तेजी से निकली। पंत ने विकेट के पास खड़े होकर शानदार प्रयास किया, लेकिन यह एक मुश्किल मौका था। हैरी ने इसी ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

हैरी ब्रूक का कैच 46 रन पर छूटा।

5. जडेजा-सुदर्शन के कैच से जैमी स्मिथ आउट

80वें ओवर की तीसरी बॉल पर जैमी स्मिथ 40 रन बनाकर आउट हुए। डीप मिडविकेट पर जडेजा और साई सुदर्शन ने मिलकर उनका कैच पकड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच की गई थी, स्मिथ ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइम नहीं कर पाए। गेंद गई डीप स्क्वेयर लेग की ओर, जहां जडेजा ने कैच पकड़ा, लेकिन उन्होंने देखा कि वो बाउंड्री के पास हैं।

उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को साई सुदर्शन की ओर थ्रो कर दिया, जो पास ही में तैयार थे और उन्होंने कैच पूरा किया। जेमी स्मिथ तीन गेंद पहले आउट हुए जब नई गेंद लेने का मौका करीब था। इससे एक बॉल पहले भारत ने स्मिथ के लिए DRS लिया था, जिसमें वे नॉट आउट रहे थे।

जडेजा ने बाउंड्री के पास बॉल उछालकर साई सुदर्शन को दी। यहां सुदर्शन ने कैच पकड़ा।

6. ब्रूक को तीसरा जीवनदान, जायसवाल से कैच छूटा

85वें ओवर की आखिरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ दिया। बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, ब्रूक ने उसे सीधा चौथे स्लिप में जायसवाल की ओर खेला। ये एक आसान कैच था, जिसे आसानी से लपका जा सकता था, लेकिन जायसवाल ने मौका गंवा दिया। ब्रूक इस समय 82 रन पर बैटिंग कर रहे थे।

इससे पहले ऋषभ पंत ने जडेजा की बॉल पर उनका कैच छोड़ा था। वहीं दूसरे दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल पर ब्रूक कैच हुए थे।

ब्रूक तीन जीवनदान के बावजूद 99 के स्कोर पर आउट हुए।

6. सिराज की यॉर्कर पर ब्रायडन कार्स बोल्ड 95वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सिराज ने फुल स्पीड में यॉर्कर डाली। कार्स ने शॉट खेला, लेकिन बोल्ड हो गए। कार्स 22 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024