देश-दुनिया से योग दिवस की 20 PHOTOS:कश्मीर में चिनाब ब्रिज, आंध्र में शिप पर योग; देश में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर प्रोग्राम हुए
नई दिल्ली2 घंटे पहले
इस साल की योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया गया। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1300 जगहों पर 2 हजार से ज्यादा कार्यक्रम होंगे।
इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। योग दिवस पर देश की तमाम चर्चित जगहों जैसे जम्मू में चिनाब ब्रिज और श्रीनगर में लालचौक पर भी लोगों ने एकसाथ योग किया।
पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर हुए कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से ‘योग संगम’ नाम दिया गया है। इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
देखिए देश-दुनिया में योग दिवस की 20 तस्वीरें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग किया।
विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक सुबह योग सत्र में शामिल हुए।
मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने ताज होटल के पास योगाभ्यास किया।
ITBP की 24 बटालियन के जवानों ने लेह में पैंगोंग त्सो झील के तट पर 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल के पास योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (पगड़ी में) ने लेह पैलेस में योग किया।
श्रीनगर में डल झील के किनारे योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिल्ली में यमुना के बीच बच्चों ने योग प्रदर्शन किया।
राजस्थान में रेगिस्तान के बीच योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
BSF के जवानों ने पंजाब के अटारी बॉर्डर पर योगाभ्यास किया।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कुरुक्षेत्र में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ऋषिकेश में गंगा के तट पर परमार्थ निकेतन आश्रम में आध्यात्मिक गुरु चिन्मयानंद ने योग किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया।
चेन्नई में INS अड्यार नेवल स्टेशन पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग किया।
विदेश में योग दिवस…
