Headlines

लगेज लिए बिना पटना पहुंची एअर इंडिया की 2 फ्लाइट:एयरलाइंस ने कहा- पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा, बारिश हो रही थी, इसलिए सामान नहीं लाए

लगेज लिए बिना पटना पहुंची एअर इंडिया की 2 फ्लाइट:एयरलाइंस ने कहा- पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा, बारिश हो रही थी, इसलिए सामान नहीं लाए

पटना2 मिनट पहले
पटना एयरपोर्ट पर लगेज नहीं मिलने पर पैसेंजर्स ने हंगामा किया।

शनिवार को पटना पहुंची एअर इंडिया की 2 फ्लाइट यात्रियों का लगेज लिए बिना ही लैंड हुईं। बेंगलुरु से पटना पहुंची फ्लाइट IX2936 180 यात्रियों का सामान लिए बिना पटना पहुंची। इसी तरह चेन्नई से पटना पहुंची फ्लाइट XI1634 भी यात्रियों का लगेज छोड़ आई।

इसके बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा शुरू हो गया। एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा कि ‘वजन ज्यादा हो गया था, इसलिए लगेज नहीं ला पाए।’

यात्रियों से एअर इंडिया की तरफ से कहा गया कि ‘पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है और बारिश हो रही थी। इसलिए हैवी सामान नहीं आ सका है। आज एअर इंडिया की कोई भी फ्लाइट पटना नहीं आ रही है, इसलिए कल सुबह 8 बजे तक सामान पहुंचने की बात कही गई है।’

लगेज नहीं मिलने पर यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों का सामान सीधे उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और CISF के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया।

कई ऐसे पैसेंजर भी थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन, लगेज नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।

लगेज नहीं मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
पटना एयरपोर्ट पर लगेज के बारे में जानकारी देते हुए पैसेंजर।

पैसेंजर को नहीं दी गई जानकारी

फ्लाइट में सवार विवेक शर्मा ने बताया- 8:30 बजे के करीब हमारी फ्लाइट बेंगलुरु से पटना लैंड हुई। अनाउंसमेंट के बाद अपना लगेज लेने गए तो सामान वहां नहीं पहुंचा था।

एअर इंडिया की तरफ से कहा गया कि बारिश के कारण लगेज भारी हो गया है। इस कारण लगेज नहीं लाया गया है। इसकी जानकारी किसी भी पैसेंजर को नहीं दी गई थी।

अभी भी कोई गारंटी नहीं दी गई है कि हमारा लगेज कब तक आएगा। सिर्फ एक रिसिप्ट दी गई है। कहा गया है कि आज या कल तक हमारे घर पहुंचा दिया जाएगा।

हमने जब एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसकी शिकायत की तो कहा गया है कि वो लोग चेक कर रहे हैं। आज-कल में हमारे घर लगेज पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए हमारी डिटेल भी लिखी गई है। कई पैसेंजर अब अपने घर जा रहे हैं, तो कई अभी भी लगेज का इंतजार कर रहे हैं।’

चेन्नई से आए पैसेंजर शिवाजी ने कहा कि ‘मेरी पुणे से कनेक्टिंग फ्लाइट थी। मैंने एक्स्ट्रा लगेज के लिए 3500 रुपए दिए हैं। लैंडिंग पर हमें कहा गया कि बेल्ट 3 पर हमारा लगेज आएगा।’

फ्लाइट में लगेज को लेकर क्या नियम है

हर एयरलाइन के लगेज को लेकर अलग-अलग दिशा-निर्देश होते हैं। सभी यात्रियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। आमतौर पर दो तरह के लगेज होते हैं, पहला केबिन बैग, जिसे आप अपने साथ अंदर ले जा सकते हैं और दूसरा चेक-इन बैग, जिसे एयरलाइन काउंटर पर जमा किया जाता है। ये यात्री को फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट पर मिल जाता है।

दोनों तरह के लगेज के वजन अलग-अलग होते हैं, जो कि टिकट पर लिखे होते हैं। अगर आपका सामान निर्धारित वजन से ज्यादा है तो इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

फ्लाइट में एक यात्री कितना सामान ले जा सकता है

फ्लाइट में आप हैंड बैग में 7-10 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। कुछ एयरलाइन्स में फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों को करीब 10 किलो तक का बैग ले जाने की अनुमति होती है।

वहीं चेक इन बैग में 15-30 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। हालांकि हर एयरलाइन्स की अपनी पॉलिसीज होती हैं। इसलिए यात्रा से पहले एक बार उसे जरूर चेक करें।

फ्लाइट में क्या सामान ले जा सकते हैं और क्या नहीं

फ्लाइट में सामान ले जाने को लेकर हर एयरलाइन के अपने-अपने नियम होते हैं। लेकिन कुछ सामान्य दिशा-निर्देश हैं, जो अधिकतर फ्लाइट्स पर लागू होते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024