Headlines

इजराइल ने ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को मारा:4 दिन पहले ही नियुक्ति हुई थी; नेतन्याहू बोले- जंग खामेनेई के मारे जाने से खत्म होगी

LIVE

इजराइल ने ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर को मारा:4 दिन पहले ही नियुक्ति हुई थी; नेतन्याहू बोले- जंग खामेनेई के मारे जाने से खत्म होगी

तेहरान/तेल अवीव1 मिनट पहले
इजराइली शहरों पर ईरानी एयर स्ट्राइक का यह फुटेज सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की एक हवाई हमले में मौत हो गई है। यह जानकारी ईरान की सेना ने दी है।

शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था।

उन्हें इजराइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। राशिद की मौत पिछले शुक्रवार को हुई थी।

इस बीच इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।

इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)
इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला। (फुटेज 16 जून की है।)
इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर। (तस्वीर 16 जून की है।)
इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल-ईरान संघर्ष के पिछले 4 दिनों का अपडेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024