Headlines

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री:यूपी में बिजली गिरने से 48 घंटे में 34 की मौत, बरेली में हाई-वे डूबा

मानसून ने मध्य प्रदेश में एंट्री कर ली है। एक दिन की देरी से बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून राज्य में पहुंच गया है। पिछली बार यह 21 जून को आया था।

हालांकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 27-28 मई को हो गई थी, मध्यप्रदेश में 21 दिन बाद मानसून की दस्तक हुई है।

राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 11 जिलों और महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज-रेड अलर्ट है।

UP में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में अलर्ट है। राज्य में पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 लोगों की जान गई है। बरेली में भारी बारिश से हाईवे डूब गया है।

केरल में बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, वायनाड और त्रिशूर में सोमवार को स्कूल कॉलेज में छुट्टी की गई है। कर्नाटक में भी बारिश का रेड अलर्ट है। उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के सभी स्कूलों में छुट्टी है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

सावरकुंडला, राजुला में नदियां भी उफान पर आ गई हैं। सड़कें डूब जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
मुंबई: दोपहर से हो रही भारी बारिश के कारण पवई में जलभराव हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024