ISRO एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS ले जाने वाले एक्सियम 4 मिशन की नई तारीख अब 19 जून तय की गई है। ISRO ने यह जानकारी दी। शुभांशु शुक्ला उन चार सदस्यों के क्रू का हिस्सा हैं, जो ISS जा रहा है। उनका ये मिशन 14 दिन का होगा। इसके पहले यह मिशन 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था। ऑक्सीजन लीक के कारण इसे टाला गया था।
एक्सियम 4 मिशन की नई तारीख आई, शुभांशु शुक्ला अब 19 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रवाना होंगे
