Headlines

NEET UG 2025 रिजल्‍ट:राजस्थान के महेश की पहली, MP के उत्कर्ष की दूसरी रैंक; टॉप-10 में सिर्फ एक लड़की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं।

MP के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की थर्ड रैंक आई है। टॉप 10 में केवल 1 लड़की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है।

NEET UG 2025 का एग्जाम 4 मई को हुआ था। 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 112.3 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं।

कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।

पिछले साल से घट गया कट-ऑफ इस साल पेपर पिछले साल से मुश्किल होने की वजह से कट-ऑफ घटा है। क्‍वालिफाइंग कट-ऑफ सभी कैटेगरीज के लिए कम हुआ है।

75 छात्रों का रिजल्‍ट नहीं जारी होगा

इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई।

कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।

NEET UG के रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की खबर के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024