Headlines

हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुणे में गाड़ियां बहीं:MP में 2 दिन बाद मानसून आएगा; हरियाणा सरकार बोली- महिलाएं दोपहर में खाना न बनाएं

हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुणे में गाड़ियां बहीं:MP में 2 दिन बाद मानसून आएगा; हरियाणा सरकार बोली- महिलाएं दोपहर में खाना न बनाएं

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ25 मिनट पहले

मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया था।

इससे पहले श्रीगंगानगर में 1 जून 2018 को 49.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। श्रीगंगानगर में जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 14 जून 1934 को 50 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शनिवार को UP, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उधर बीती रात पुणे में भारी बरसात हुई। पिंपरी चिंचवड़ शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नाले में चार से पांच गाड़ियां बह गईं, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हिमाचल के चंबा जिले में लैंडस्लाइड हुई।

हरियाणा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं गर्मी के पीक आवर्स में खाना न बनाएं। इसके साथ यह भी कहा है कि प्यास न हो तब भी पानी पीते रहें।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

शुक्रवार को कोयंबटूर में तेज बारिश हुई।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: आज 23 जिलों आंधी-बारिश की संभावना, लू का भी अलर्ट, जून में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद गर्मी-लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही यहां जून महीने में अधिकतम तापमान का 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024