Headlines

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, बोइंग-787 की यात्री का दावा:खड़खड़ाहट की आवाज आ रही थी; हादसे के डेढ़ घंटे पहले उसी फ्लाइट में लंदन से आई थी

अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन को लेकर एक महिला यात्री ने दावा किया है उसमें पहले से खराबी थी। क्रैश होने से डेढ़ घंटे पहले महिला उसी प्लेन से लंदन से अहमदाबाद आई थी। महिला का नाम हिनाबेन कालरिया है। वह सूरत की रहने वाली है।

हिनाबेन ने बताया कि लंदन से टेकऑफ के दौरान प्लेन के AC और सभी डिस्प्ले बंद थे। एयर होस्टेस ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। हिनाबेन ​​​​​​के मुताबिक, ​लैंडिंग के वक्त प्लेन से खड़खड़ाहट की आवाज भी आ रही थी, जिससे यात्री डर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024